<
Categories: मनोरंजन

मधु सप्रे की वो हॉट फोटो, जिसमें बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था और मच गई सनसनी

मधु सप्रे और मिलिंद सोमन का कंट्रोवर्शियल फोटोशूट, जिसमें शरीर पर सिर्फ अजगर सांप था, आज भी न्यूड फोटोशूट के समय याद आता है उस समय इसने काफी तहलका मचाया और विवाद इतना बढ़ा की कानूनी करवाई तक जा पंहुचा और इसके बाद...

1990 के समय में मधु सप्रे ने मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाई, उनकी खूबसूरती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने उन्हें सिर्फ मॉडलिंग में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस कर दिया। मधु सप्रे ने 1992 में मिस इंडिया बनने के बाद ‘मिस यूनिवर्स’ में इंडिया को रेप्रेसएंट किया और दूसरे रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। उनके करियर में कई एड शूट और फोटोशूट किये हैं, लेकिन उनके एक फोटो ने उन्हें विवादों की आग में ला दिया।

बोल्ड फोटोशूट जिसने खड़ा किया हंगामा

मधु सप्रे का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन के साथ जूते की कंपनी फीनिक्स के लिए एक बोल्ड फोटोशूट किया, इस फोटोशूट में उनके शरीर पर अजगर सांप लिपटा हुआ था और केवल उन दोनों ने  कंपनी के जूते पहने हुए थे. उस समय इंडिया में इस तरह का फोटोशूट समाज और मीडिया के लिए बहुत चौंकाने वाला था. कई लोगों ने इसे अश्लील मन और काफी विरोध किया। इस एडवर्टिसमेंट ने मधु और मिलिंद दोनों को मुश्किलों में डाल दिया और यह मामला कानूनी लड़ाई में बदल गया. 

कोर्ट का फैसला और ग्लैमर की बहस

मुंबई पुलिस ने मधु सप्रे के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज किया, यह मामला लगभग 14 साल तक चला, जिसमें मधु और मिलिंद दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, आखिरकार कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया. मधु ने बाद में इंटरव्यू में कहा कि यह फोटोशूट उनके करियर का हिस्सा था और इसमें कुछ भी गलत नहीं था.  

मधु सप्रे का करियर

मधु सप्रे का मॉडलिंग करियर एक अनजाने मोड़ से शुरू हुआ। फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष ने उनकी खूबसूरती और स्टाइल को देखा और मॉडलिंग का आईडिया दिया, मधु ने अपने पहले फोटोशूट के बाद एथलीट बनने का सपना छोड़ कर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. 1992 में मिस इंडिया बनने के बाद उन्हें ‘मिस यूनिवर्स’ में भाग लेने का मौका मिला, जहाँ उन्होंने इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

बॉलीवुड डेब्यू और पर्सनल लाइफ

मधु सप्रे ने 2003 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के साथ काम किया, हालांकि यह उनका पहला और आखिरी फिल्म प्रोजेक्ट रहा. 2001 में मधु ने इटली के बिजनेसमैन जियान मारिया से शादी की और अब वे इटली में अपने परिवार के साथ रहती हैं।  

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST