Big Bash League: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के अगले सीजन का पहला मैच भारत में कराया जा सकता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया BBL 2026-27 का ओपनिंग मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में कराने पर विचार कर रही है. जानें पूरा मामला...
भारत में होगी बीबीएल की एंट्री!
बिग बैश लीग 2026: ऑस्ट्रेलिया की फेमस बिग बैश लीग यानी BBL की भारत में एंट्री होने वाली है. BBL के अगले सीजन का आगाज भारत में कराने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया गंभीरता से विचार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत में मौजूद बड़े क्रिकेट फैनबेस का फायदा उठाने की सोच रहा है. इसके चलते BBL 2026-27 का पहला मैच भारत में कराया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 बड़े अधिकारी भारत दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) से भी बातचीत की. ऐसे में माना जा रहा है कि बीबीएल के अगले सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में कराया जा सकता है. बता दें कि यह मैदान 5 बार की IPL चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है.
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारतीय क्रिकेट बाजार तक पहुंच बनाना चाहता है. इसके लिए BBL का ओपनिंग मैच भारत में कराए जाने की तैयारी की जा रही है. हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ बिजनेस ऑपरेशंस, फिल रिग्बी और हेड ऑफ कम्पटीशन डेवलपमेंट मार्गोट हार्ले चेन्नई पहुंचे थे. उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक का दौरा किया और वहां की लॉजिस्टिक्स और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया.
तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) के एक अधिकारी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों से मुलाकात की पुष्टि भी की है. बताया जा रहा है कि इसके जरिए ऑस्ट्रेलिया भारतीय और साउथ एशियाई मार्केट को टारगेट करना चाहता है. बता दें कि BBL दुनिया की सबसे पुरानी टी20 लीग्स में से एक है, लेकिन पिछले कुछ समय में इसकी लोकप्रियता में कमी देखी गई है. IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के बाद साउथ अफ्रीका टी20 (SA20), यूएई की (ILT20) और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट को फैंस खूब पसंद करते हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर भारत में BBL का मैच कराया गया, तो पहला मैच पर्थ स्कॉर्चर्स का होगा. इसकी वजह है कि पर्थ का ‘टाइमजोन’ भारत के लिए उपयुक्त है. पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम BBL इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने 6 बार खिताब अपने नाम किया है.
TNCA के वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए पुष्टि की है कि भारत में BBL के मैच कराए जाने की संभावना है. अधिकारी ने बताया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो प्रतिनिधि आए थे. कुछ सीनियर पदाधिकारी उनके साथ बातचीत में शामिल रहे. इस दौरान BBL के हर सीजन का एक मैच कराने की संभावना पर चर्चा हुई. उन्होंने एमए चिदंबरम स्टेडियम की तारीफ सुनी और फिर जायजा लिया. हालांकि इस पर आखिरी फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा ही लिया जाएगा. अगर BCCI भारत में BBL कराने के फैसला को ग्रीन सिग्नल देती है, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीबीएल के मैच का आयोजन कर सकती है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…