माना जा रहा है कि Pixel 10a में कुछ और आकर्षक फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह फोन और भी किफायती बन जाता है. यह स्मार्टफोन आज से यानि 18 फरवरी 2026 से प्री ऑर्डर किए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं Pixel 10a के बारे में सबकुछ.
Google Pixel 10a Launch: Google की Pixel सीरीज नें कम समय में काफी नाम कमाया है. यह सीरीज अपने दमदार फीचर्स और कैमरा को लेकर अक्सर चर्चा का हिस्सा रहता है. पिक्सल सीरीज को अपग्रेड करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. कंपनी ने अपनी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Google Pixel 10a को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. हालांकि, फोन के लीक होने से पहले इसके फीचर्स, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं, जिससे फोन के बारे में काफी अंदाजा लगाया जा सकता है.
माना जा रहा है कि Pixel 10a में कुछ और आकर्षक फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह फोन और भी किफायती बन जाता है. यह स्मार्टफोन आज से यानि 18 फरवरी 2026 से प्री ऑर्डर किए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं Pixel 10a के बारे में सबकुछ.
Pixel 10a के फीचर्स को लेकर एक बार पहले भी कई बातें सामने आ चुकी हैं, जिससे इस फोन के फीचर्स का अंदाजा लग चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में आपको डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा रहा है. इसके साथ ही साथ डुअल बैंड 5G कनेक्टिविटी और ई-सिम का भी सपोर्ट भी देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा यह स्मार्टफोन आपको Sensor G5 प्रोसेसर के साथ देखने के लिए मिल सकता है. इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है.
Pixel 10a की कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 48 मेगापिक्सल का रियर यानि प्राइमरी कैमरा मिल सकता है. इसके साथ ही आपको इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट यानि सेल्फी अल्ट्रावाइड कैमरा मिल मिल सकता है. वहींं, स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 256GB तक UFS 3.1 की स्टोरेज देखने को मिल सकती है.
पर्फॉमेंस की बात करें तो Pixel 10a अपनी पिछली सीरीज से थोड़ी बेहतर साबित हो सकती है. इस स्मार्टफोन में आपको लेटेस्ट जी5 की जगह टेंसर जी4 चिपसेट मिल सकता है, जो पर्फॉमेंस में ज्यादा अच्छा हो सकता है. यूरोप में इस फोन की कीमत EUR 499 लगभग 53,580 रुपये बताई जा रही है.
Vedant Poly Fabs IPO की 94 रुपये पर सपाट लिस्टिंग हुई. कारोबार शुरू होते ही…
Rohit Sharma On Shubman Gill Marriage: रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के…
RBI ने 1 जनवरी 2027 से पुरानी CTS चेकबुक बंद होने की खबर को फर्जी…
Silver Price Today 9 Nov 2026: दिवाली के बाद चांदी की कीमतों में फिर तेजी…
Gold Price 9 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,400…
MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…