<
Categories: खेल

Big Show vs Great Khali: कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, लंबाई वजन में कौन ज्यादा, जानिए सबकुछ

Big Show vs Great Khali: WWE के दो दिग्गज सुपरस्टार्स बिग शो और द ग्रेट खली के बीच तुलना अगर करें तो कौन आगे है? आइए जानते हैं.

नई दिल्ली. WWE में जब भी दिग्गज और ताकतवर रेसलर्स की बात होती है, तो दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं. बिग शो (Big Show) और द ग्रेट खली (The Great Khali) दोनों ही सुपरस्टार्स अपनी असाधारण लंबाई और भारी-भरकम कद-काठी के लिए मशहूर रहे हैं. जब ये दोनों रिंग में आमने-सामने आए तो फैंस को “जायंट बनाम जायंट” जैसा मुकाबला देखने को मिला. आइए तुलना करते हैं दोनों रेसलर्स की ताकत का.
बिग शो की आधिकारिक लंबाई करीब 7 फीट (लगभग 213 सेमी) बताई जाती है, जबकि उनका वजन अपने करियर के दौरान 180 से 200 किलोग्राम के बीच रहा. दूसरी ओर खली की लंबाई भी लगभग 7 फीट 1 इंच (करीब 216 सेमी) मानी जाती है. वजन की बात करें तो खली का वजन करीब 150 से 160 किलोग्राम के आसपास रहा. लंबाई के मामले में खली हल्की बढ़त रखते हैं, जबकि वजन में बिग शो भारी नजर आते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

WWE में दोनों के बीच कई बार मुकाबले हुए. साल 2008 में उनका फ्यूड काफी चर्चा में रहा. आम तौर पर उनके मैचों में ताकत का प्रदर्शन ज्यादा देखने को मिला, क्योंकि दोनों ही सुपरस्टार्स पावर मूव्स के लिए जाने जाते थे. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो बिग शो को खली पर थोड़ी बढ़त मिली, लेकिन खली ने भी कुछ अहम मौकों पर जीत दर्ज की. उनके मैच अक्सर नो-कॉन्टेस्ट या इंटरफेरेंस के कारण भी खत्म हुए, जिससे फैंस को कई बार क्लियर रिजल्ट नहीं मिल पाया.

किसका पलड़ा भारी?

अगर अनुभव और तकनीकी विविधता की बात करें तो बिग शो को बढ़त मिलती है. वहीं, भारतीय फैंस के लिए द ग्रेट खली हमेशा गर्व का विषय रहे हैं. कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ जीत-हार से ज्यादा दो विशालकाय रेसलर्स की ताकत और करिश्मे का प्रतीक रहा है. दोनों ही अब रेसलिंग की दुनिया से दूरी बना चुके हैं. लेकिन जब तक वे रेसलिंग की दुनिया में थे उन्होंने खूब कोहराम मचाया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

भाभी बीजेपी सरकार में मंत्री, ननद कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहीं निकाय चुनाव; आखिर कौन हैं नयनाबा जडेजा?

Naina Ba Jadeja Profile: गुजरात में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर रवींद्र जडेजा की…

Last Updated: April 12, 2026 18:06:39 IST

ब्रह्म मुहूर्त में उठना किस बात का संकेत है? जानिए 3 बड़ी वजहें जो बदल सकती हैं आपकी सोच

Brahma Muhurat Significance: शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहद पवित्र और ऊर्जा से…

Last Updated: April 12, 2026 18:02:12 IST

अंकुरित आलू सेहत लिए धीमा जहर! खाने से दिल की धड़कन हो सकती तेज, इन गंभीर बीमारियों का भी खतरा

Sprouted Potatoes Disadvantage: रोजमर्दा में इस्तेमाल होने वाले आलू और प्याज यदि सही तरीके से…

Last Updated: April 12, 2026 17:47:42 IST

कठिन परिश्रम ने दिलाई सफलता, बार-बार असफल होने पर भी नहीं मानी हार, 33वीं रैंक के साथ IAS बनने का सपना किया पूरा

राजस्थान के छोटे‑से कस्बे फलोदी से आए मयंक पुरोहित ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025…

Last Updated: April 12, 2026 17:27:32 IST