<
Categories: धर्म

ब्रह्म मुहूर्त में उठना किस बात का संकेत है? जानिए 3 बड़ी वजहें जो बदल सकती हैं आपकी सोच

Brahma Muhurat Significance: शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहद पवित्र और ऊर्जा से भरपूर माना जाता है, इसलिए इस समय उठना लाभकारी बताया गया है. कई बार इस दौरान अपने आप नींद खुलना साधारण नहीं होता, बल्कि इसे खास संकेत के रूप में भी देखा जाता है. आइए जानते है इन संकेतों के बारे में.

Brahma Muhurat Significance: ब्रह्म मुहूर्त वह पवित्र समय माना जाता है जब वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है और देवी-देवताओं की कृपा सबसे अधिक सक्रिय रहती है. यही कारण है कि प्राचीन काल से लेकर आज तक लोग इस समय उठकर पूजा, ध्यान और जप करते हैं. मान्यता है कि इस समय किए गए आध्यात्मिक कार्य जल्दी फल देते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले शुरू होता है. आमतौर पर यह समय सुबह करीब 4 बजे से 5:30 बजे तक माना जाता है, हालांकि सूर्योदय के समय के अनुसार इसमें थोड़ा बदलाव संभव है. शास्त्रों में इसे भाग्य जागरण का समय भी कहा गया है.

अचानक ब्रह्म मुहूर्त में नींद खुलना क्या दर्शाता है?

ईश्वर से जुड़ने का संकेत
अगर आपकी आंखें बिना किसी अलार्म के इस समय खुल जाती हैं, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह समय आपको ईश्वर की ओर आकर्षित करता है और ध्यान-भक्ति के लिए प्रेरित करता है. इस दौरान की गई प्रार्थना सीधा परमात्मा तक पहुंचती है.

पूर्व जन्म के पुण्य का फल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर व्यक्ति की नींद इस समय अपने आप नहीं खुलती. यदि ऐसा हो रहा है, तो यह आपके पिछले जन्मों के अच्छे कर्मों का परिणाम हो सकता है. यह संकेत देता है कि आपके संचित पुण्य अब फल देने के लिए तैयार हैं.

दैवीय कृपा का अनुभव
ब्रह्म मुहूर्त में जागना इस बात का भी प्रतीक माना जाता है कि आप पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा है. इस समय जागने वाले लोगों को दिनभर सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव होता है.

ब्रह्म मुहूर्त में क्या करना चाहिए?

इस शुभ समय का पूरा लाभ लेने के लिए कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं:

  • उठते ही भगवान का स्मरण करें
  • ध्यान और प्राणायाम करें
  • गायत्री मंत्र या अपने इष्ट देव का मंत्र जप करें
  • ‘ॐ नमः शिवाय’ का कम से कम 108 बार जाप करें
  • हनुमान चालीसा या विष्णु-शिव के मंत्रों का पाठ करें

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST