U19 वर्ल्ड कप के हीरो वैभव सूर्यवंशी के पटना पहुँचते ही CM नीतीश कुमार ने किया भव्य स्वागत! वैभव को मिला एक ऐसा कीमती तोहफा, जिसने सबको हैरान कर दिया. पूरी खबर पढ़ें...
वैभव सूर्यवंशी पर हुई पैसों की बारिश
बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी जब वर्ल्ड कप जीतकर पटना लौटे, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत कुछ ऐसे अंदाज में किया कि हर बिहारी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में हुए इस खास मिलन में CM ने वैभव की प्रतिभा को न केवल सराहा, बल्कि उनके लिए सरकारी खजाने का द्वार भी खोल दिया. आखिर नीतीश कुमार ने वैभव को क्या खास उपहार दिया और भविष्य के लिए क्या बड़े वादे किए? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले श्री वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने श्री वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई. वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं. मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिये नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिए. राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ते रहिये, सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी. हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है. आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है खासकर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 80 गेंदों में 175 रनों की धुआंधार पारी खेली जिनमें उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े. इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े भी और बनाये भी हैं. उनके इस प्रदर्शन से ना सिर्फ देश बल्कि बिहार का नाम भी रोशन हुआ है. यही वजह है कि आज पटना पहुंचने पर CM नीतीश कुमार ने खुद उन्हें सम्मानित किया है.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…