Viral Video: बिहार क्रिकेट इस समय सुर्खियों मे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आखिरी गेंद पर बड़ा ड्रामा देखने को मिला. मैच का रिजल्ट आने से पहले ही फैंस मैदान में घुसकर जश्न मनाना लगे, लेकिन थोड़ी ही देर में उनकी खुशी पर पानी फिर गया. जानें क्या है पूरा मामला...
बिहार क्रिकेट का वायरल वीडियो.
Bihar Viral Video: बिहार में अक्सर एक से एक अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं. हाल ही में बिहार क्रिकेट में एक मजेदार वाकया देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिहार में सिवान चैलेंजर्स ट्रॉफी खेली जा रही है. इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बड़हरिया (Royal Challengers Barharia) और बाबा इलेवन दरौली (Baba XI Darauli) का मुकाबला खेला गया. इस दौरान आखिरी ओवर की गेंद पर खूब ड्रामा हुआ. दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बड़हरिया को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी. गेंदबाज ने आखिरी गेंद फेंकी, जिसे बल्लेबाज हिट नहीं कर पाया. ऐसे में बाबा इलेवन दरौली (Baba XI Darauli) के फैंस को लगा कि उनकी टीम 1 रन से मुकाबला जीत गई है. सभी फैंस तुरंत मैदान पर उतर गए. इसी बीच अंपायर ने आखिरी गेंद को वाइड करार दिया.
आखिरी गेंद के डाले जाने के बाद तुरंत फैंस मैदान पर तेजी से दौड़ पड़े. सभी खिलाड़ी भी जश्न मनाते दिखे. कुछ फैंस अपनी पसंदीदा टीम का झंडा लेकर मैदान में घुस गए. इतना ही नहीं, एक फैन तो प्लास्टिक की कुर्सी लेकर खुशी में मैदान में भागता चला गया. वहीं, कमेंटेटर सभी फैंस को मैदान से बाहर जाने को कहते सुनाई दिए. फिर थोड़ी ही देर में जश्न मना रहे फैंस की खुशी गम में बदल गई, क्योंकि स्कोर बराबर हो गया था. फिर आखिरी गेंद पर बल्लेबाज ने एक रन लेकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बड़हरिया (Royal Challengers Barharia) ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया. वहीं, बाबा इलेवन दरौली (Baba XI Darauli) फैंस को निराशा झेलनी पड़ी.
मैच की बात करें, तो यह मुकाबला 21-21 ओवर का खेला गया था. बाबा इलेवन दरौली (Baba XI Darauli) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे. बाबा इलेवन की ओर से शिशिर निरंजन कुमार झा ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन बनाए थे. उनके अलावा आदित्य कुमार पांडे ने भी 33 रनों का योगदान दिया. इसके चलते रॉयल चैलेंजर्स की टीम को 21 ओवर में 142 रनों का टारगेट मिला. रॉयल चैलेंजर्स की ओर से विशाल कुमार सिंह ने 47 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अन्य कई खिलाड़ियों ने छोटी-छोटी अहम पारियां खेलीं. इसके दम पर आखिरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स ने 142 रन बनाकर टारगेट चेज कर लिया
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…