<
Categories: मनोरंजन

धुरंधर 2 में किसने निभाया रणवीर सिंह की मां का किरदार, बॉर्डर-2 से है नाता, पर्सनल लाइफ को रखती हैं प्राइवेट

फिल्म धुरंधर द रिवेंज में रणवीर सिंह यानी 'जसकीरत सिंह रंगी' की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इन दिनों चर्चा में हैं. फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में...

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में है. फिल्म कई रिकॉर्ड सेट कर रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ही दूसरे किरदारों को भी काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भी चर्चा में हैं. इस एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर में उनकी मां प्रभनीत कौर रंगी का किरदार एक्ट्रेस मधुरजीत सरघी ने निभाया है. उन्होंने एक पंजाबी मां की ममता और हिम्मत को बखूबी दिखाया है. उनकी एक्टिंग के जरिए लोग आंखों में छिपी भावनाओं से जुड़े. कम डायलॉग्स होने के बाद भी उनकी परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसंद आई.

इस एक्ट्रेस ने रणवीर की मां का निभाया किरदार

फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मधुरजीत सरघी हैं. वे एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने काफी टीवी सीरियल्स में भी काम किया. उन्होंने अग्निपथ, केसरी, छपाक, मंटो और फिराक समेत तमाम फिल्मों में काम किया. उन्हें क्रिटिक्स और नेशनल अवॉर्ड्स से सराहना मिली है. धुरंधर 2 के किरदार के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया गया.

रियल लाइफ में काफी प्राइवेट हैं मधुरजीत

रियल लाइफ में एक्ट्रेस मधुरजीत सरघी शादीशुदा हैं. वे मशहूर डायरेक्टर अनुराग सिंह की पत्नी हैं. अनुराग सिंह ने अक्षय कुमार की केसरी और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 जैसी कई हिट फिल्में बनाई हैं. हालांकि वे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं. वे सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं. वे एक दूसरे के लिए कभी-कभी प्यार भरे कुछ मैसेज शेयर करती हैं. 

बैकस्टोरी में नजर आईं मधुरजीत सरघी

मधुरजीत सरघी ने धुरंधर 2 में जसकीरत सिंह रंगी की मां का किरदार निभाया है. ये रोल भले ही छोटा है लेकिन इसका काफी इम्पेक्ट पड़ा है. फैंस को उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में उनकी कहानी जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी पर आधारित दिखाई गई है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST