होम / राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह के लिए बर्मिंघम तैयार, प्रिंस चार्ल्स करेंगे समारोह की शुरुआत

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह के लिए बर्मिंघम तैयार, प्रिंस चार्ल्स करेंगे समारोह की शुरुआत

Naveen Sharma • LAST UPDATED : July 28, 2022, 4:29 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली, (CWG 2022):

राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) 4 साल के बाद वापसी करने जा रहा है। इसका आगाज आज 28 जुलाई को होने जा रहा है। बर्मिंघम पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कर रहा है। वहीं इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। यह गेम्स 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है। भारतीय समयानुसार राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह रात 11:30 बजे किया जाएगा।

72 देशों ने लिया हिस्सा

राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) में भारत समेत 72 देशों ने हिस्सा लिया है। 5000 से अधिक एथलीट 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक के लिए उतरेंगे। भारत की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों का दल बर्मिंघम भेजा गया है। महिला क्रिकेट को भी इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में जगह दी गई है।

खेल प्रशंसक उद्घाटन समारोह को लेकर उत्सुक

मैदान से लेकर कोर्ट और पूल तक होने वाले सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों पर तो सबकी निगाहें रहेंगी ही, लेकिन हर बार की तरह खेल प्रशंसक इस बार भी राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। इन खेलों की ओपनिंग सेरेमनी 28 जुलाई को होगी। उद्घाटन समारोह से पहले हम आपको कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

एलेक्जेंडर स्टेडियम में होगा उद्घाटन समारोह

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के मुख्य औद्योगिक शहरों में से एक बर्मिंघम में किया जा रहा रहा है। एलेक्जेंडर स्टेडियम में एथलेटिक्स के ज्यादातर इवेंट होंगे। इसी स्टेडियम में शानदार रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेलों का उद्घाटन किया जाएगा।

समारोह के दौरान 30 हजार लोगों के मौजूद होने की उम्मीद

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान स्टेडियम में करीब 30 हजार लोगों के मौजूद होने की उम्मीद है। हर बार गेम्स का उद्घाटन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ करती हैं, लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों के चलते गेम्स की शुरुआत उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स करेंगे। प्रिंस चार्ल्स महारानी का भाषण पढ़कर खेलों की शुरुआत का ऐलान करेंगे।

ब्रिटिश रॉक बैंड ‘ड्यूरन ड्यूरन’ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार

इंग्लैंड के सबसे ज्यादा बहुसांस्कृतिक शहरों में बर्मिंघम का नाम गिना जाता है। अपनी इसी छवि को दुनिया के सामने पेश अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए की जाएगी। बर्मिंघम के मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘ड्यूरन ड्यूरन’ (Duran Duran) अपने गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

ब्रिटिश राष्ट्र गान के साथ समांथा ऑक्सबरो करेंगी समारोह की शुरुआत

साथ ही 1970 के दशक के सुपरहिट ब्रिटिश बैंड ‘ब्लैक सबैथ’ के लीड गिटारिस्ट रहे टोनी इयोमी भी स्टेज पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा इंडिगो मार्शल और गैम्बिनी जैसे इंग्लिश गायक भी दर्शकों के लिए समां बांधते नजर आएंगे। खेलों की शुरुआत बर्मिंघम की समांथा ऑक्सबरो ब्रिटिश राष्ट्र गान के साथ करेंगी। उनका साथ बर्मिंघम सिंफनी ऑरकेस्ट्रा देंगे, जिसे अल्पेश चौहान कंडक्ट करेंगे।

पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह होंगे भारत के ध्वजवाहक

रंगारंग कार्यक्रमों के बाद आखिर में सभी 72 देशों की परेड होगी। इस परेड की शुरुआत 2018 गेम्स के होस्ट ऑस्ट्रेलिया करेगा। भारत की ओर से पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक होंगे। 2018 के गोल्ड कोस्ट गेम्स में भी सिंधु ने ही ये भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर होने पर व्यक्त की निराशा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Commentary Panel: ICC ने किया टी20 विश्व कप के लिए कमेंटेटर्स का एलान, दिनेश कार्तिक समेत 4 भारतीय पैनल में शामिल -India News
Rafah Attack: राफ़ा में तुरंत रोकें सैन्य आक्रमण, इजरायल को विश्व न्यायालय ने दिया आदेश -India News
Money Vastu Tips: इस समय पर भूलकर भी पैसों का ना करें लेनदेन, वरना झेलने पड़ सकते हैं यह भारी नुकसान -Indianews
पोर्शे दुर्घटना मामले में बड़ा अपडेट, वरिष्ठ नागरिकों को समय पर सूचित नहीं करने पर 2 पुलिसकर्मी निलंबित
क्या चुनाव आयोग को अनिवार्य रूप से पोलिंग के 48 घंटे के अंदर कुल वोटिंग का ब्योरा देना चाहिए ? जानें जनता की राय -India News
Skin Care: गर्मियों में पिंपल्स से सन-टैन जैसी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का ऐसे करें इस्तेमाल -Indianews
Mango Kulfi: गर्मियों में घर पर ही बनाएं मैंगो कुल्फी, इस आसान तरीके से लें आम का मज़ा -Indianews
ADVERTISEMENT