<

ब्रेंडन मैकुलम का पहला शतक, अल्जारी जोसेफ के 6 विकेट… IPL इतिहास के 5 सबसे यादगार डेब्यू

Most Memorable IPL Debut: आईपीएल इतिहास में पहला शतक न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने लगाया था. इसे आईपीएल के सबसे यादगार डेब्यू प्रदर्शन में गिना जाता है. जानें आईपीएल इतिहास के 5 सबसे यादगार डेब्यू प्रदर्शन...

Most Memorable IPL Debut: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसमें भारत समेत दुनिया भर के खिलाड़ी खेलते हैं. खासकर युवा खिलाड़ियों को आईपीएल में अपने टैलेंट को बड़े मंच पर दिखाने का मौका मिलता है. IPL 2026 में भी कई ऐसे खिलाड़ी नजर आएंगे, जो पहली बार आईपीएल में खेलेंगे. प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा और आकिब नबी डार जैसे खिलाड़ी अपना आईपीएल डेब्यू करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे खिलाड़ी, जिनके डेब्यू को देख फैंस हैरान रह गए थे. नीचे देखें लिस्ट…

ब्रेंडन मैकुलम

ब्रेंडन मैकुलम का आईपीएल डेब्यू सबसे यादगार माना जाता है. उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन के पहले मुकाबले में ही शानदार शतक लगाया था. मैकुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाए थे. इस ऐतिहासिक पारी के दौरान ब्रेंडन मैकुलम ने 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे.

माइकल हसी

ब्रेंडन मैकुलम के बाद अगले ही दिन माइकल हसी ने भी आईपीएल डेब्यू किया. माइकल हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 गेंदों पर नाबाद 116 रनों की पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस पारी के दौरान माइकल हसी ने 8 चौके और 9 छक्के लगाए.

अल्जारी जोसेफ

साल 2019 में अल्जारी जोसेफ ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार डेब्यू किया. अल्जारी जोसेफ ने अपनी स्पेल की पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेज दिया. इस मुकाबले में अल्जारी जोसेफ की घातक गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया. अल्जारी जोसेफ ने 3.4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए. यह आईपीएल इतिहास में किसी गेंदबाज का सबसे बेहतरीन डेब्यू है.

एंड्रयू टाय

साल 2017 में एंड्रयू टाय ने गुजरात लायंस के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इसमें एक हैट्रिक भी शामिल था. यह आईपीएल इतिहास के सबसे यादगार डेब्यू प्रदर्शन में से एक माना जाता है.

शोएब अख्तर

साल 2008 में शोएब अख्तर ने पहली बार आईपीएल में मुकाबला खेला था. शोएब अख्तर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ डेब्यू किया. इस मुकाबले में शोएब अख्तर ने घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इसमें वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों का विकेट शामिल रहा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST

UP Board: अब नहीं चलेगी ‘कमीशनखोरी’! यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों में सरकारी किताबें की अनिवार्य, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…

Last Updated: April 5, 2026 21:48:32 IST

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला नाकाम! स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संदिग्धों को दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से मिला कनेक्शन

Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…

Last Updated: April 5, 2026 21:31:13 IST

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST