<
Categories: खेल

पिता के राह पर चला बेटा, कम उम्र में शुरू की रेसलिंग, WWE में खूब नाम कमाया, कितनी है नेटवर्थ?

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में कुछ ही नाम ऐसे हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाता है, और उनमें से एक हैं ब्रेट हार्ट (Bret Hart) “द हिटमैन” के नाम से मशहूर ब्रेट हार्ट को रेसलिंग इतिहास के सबसे बेहतरीन तकनीकी पहलवानों में गिना जाता है.

नई दिल्ली. प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में कुछ ही नाम ऐसे हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाता है, और उनमें से एक हैं ब्रेट हार्ट (Bret Hart) “द हिटमैन” के नाम से मशहूर ब्रेट हार्ट को रेसलिंग इतिहास के सबसे बेहतरीन तकनीकी पहलवानों में गिना जाता है. WWE में उनके शानदार मुकाबले और जबरदस्त इन-रिंग स्किल्स ने उन्हें दुनियाभर में लाखों फैंस दिलाए. ब्रेट हार्ट का जन्म 2 जुलाई 1957 को कनाडा में हुआ था. वह मशहूर हार्ट फैमिली से आते हैं, जिसे रेसलिंग की दुनिया में बेहद सम्मान दिया जाता है.
उनके पिता स्टू हार्ट एक प्रसिद्ध रेसलर, प्रमोटर और ट्रेनर थे. परिवार के माहौल का असर ब्रेट पर भी पड़ा और उन्होंने बहुत कम उम्र में ही रेसलिंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी. ब्रेट हार्ट ने अपने करियर की शुरुआत कनाडा के स्टैम्पीड रेसलिंग प्रमोशन से की, लेकिन असली पहचान उन्हें WWE में मिली. 1990 के दशक में वह कंपनी के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए. उन्होंने कई बड़े मुकाबले जीते और कई बार वर्ल्ड चैंपियन बने.

कितनी है नेटवर्थ

ब्रेट हार्ट 5 बार WWE Champion और 2 बार WCW World Champion रह चुके हैं. उनके मुकाबले खासतौर पर Shawn Michaels और Stone Cold Steve Austin जैसे सुपरस्टार्स के साथ काफी यादगार रहे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेट हार्ट की कुल संपत्ति लगभग 14 से 20 मिलियन डॉलर के आसपास बताई जाती है. उन्होंने अपने करियर में रेसलिंग मैच, स्पॉन्सरशिप, किताबों और फैन इवेंट्स के जरिए काफी कमाई की है. ब्रेट हार्ट की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है.

3 शादियां कर चुके है हार्ट

उनकी मौजूदा पत्नी का नाम स्टेफनी वॉशिंगटन है, जिनसे उन्होंने 2010 में शादी की. इससे पहले उनकी शादी जूली हार्ट और बाद में  सिंजिया रोटा से हुई थी. भले ही ब्रेट हार्ट अब रिंग में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन आज भी उनका नाम रेसलिंग इतिहास के महान सुपरस्टार्स में लिया जाता है. साल 2006 में उन्हें WWE Hall of Fame में शामिल किया गया.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST