<

Ghaziabad Crime: छुट्टी न मिलने पर गार्ड ने बैंक मैनेजर को मारी गोली, मचा हड़कंप; CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

Ghaziabad: घटना का CCTV फुटेज बैंक के बाहर लगे कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया. फुटेज में दिख रहा है कि मैनेजर को गोली मारने के बाद गार्ड रविंद्र हाथ में बंदूक लेकर आराम से एक साथी के साथ बैंक से बाहर निकला और पैदल भाग गया.

Ghaziabad: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में तैनात गार्ड ने बैंक मैनेजर को गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी गार्ड वारदात के बाद बंदूक लेकर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक छुट्टी को लेकर चल रहे विवाद के कारण इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

खून से लथपथ पड़ा था मैनेजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे लोनी के बलराम नगर में पंजाब एंड सिंध बैंक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टाफ और आने-जाने वालों ने बैंक मैनेजर अभिषेक (36) के कमरे से गोलियों की आवाज सुनी. उसी समय बैंक गार्ड रविंद्र हुड्डा बंदूक लेकर निकला. जब लोग उसे देखने गए तो मैनेजर खून से लथपथ पड़ा था. बैंक गार्ड रविंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी थी. स्टाफ ने उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई.

CCTV में वीडियो कैद

घटना का CCTV फुटेज बैंक के बाहर लगे कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया. फुटेज में दिख रहा है कि मैनेजर को गोली मारने के बाद गार्ड रविंद्र हाथ में बंदूक लेकर आराम से एक साथी के साथ बैंक से बाहर निकला और पैदल भाग गया. कुछ सेकंड बाद, बैंक के कर्मचारी घायल मैनेजर को ले जा रहे थे.

आरोपी की तलाश जारी

ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बैंक गार्ड रविंद्र हुड्डा बागपत का रहने वाला है. गार्ड का मैनेजर से छुट्टी मांगने को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था, और इसी झगड़े ने घटना को और बढ़ा दिया. गार्ड मौके से भाग गया है. उसकी तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Bonus Shares Before Diwali 2026: दिवाली से पहले इन कंपनियों का शेयर्स आपको कर देंगी मालामाल भर भर कर दे रहीं है बोनस

Bonus Shares Before Diwali 2026: जानें अक्टूबर में किन शेयरों का बोनस इश्यू आया, बोनस…

Last Updated: October 27, 2026 17:37:36 IST

शराब की कीमत से लेकर पेमेंट तक बड़ा अपडेट, बोतल खरीदने पर कैश पेमेंट बंद, जानें कब से लागू होगा नियम

New rules for buying liquor: तमिलनाडु में TASMAC ने शराब की खुदरा बिक्री के भुगतान…

Last Updated: October 27, 2026 17:39:40 IST

Omar Abdullah government: उमर सरकार की कैबिनेट हुई पूरी, 4 नए मंत्रियों के साथ सभी 9 पद भरे

Omar Abdullah Cabinet: जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में 4 नए मंत्रियों की एंट्री हो…

Last Updated: October 27, 2026 17:08:20 IST

Microsoft का 60,000 कर्मचारियों को Voluntary Exit Offer, भारत के कर्मचारी भी पात्र

Microsoft Voluntary Exit Scheme के तहत करीब 60,000 कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने का विकल्प मिला…

Last Updated: October 27, 2026 17:01:48 IST

CID के निर्माता बीपी सिंह का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, ऐसे हुई मौत

CID producer BP Singh Death: मशहूर टीवी निर्माता, निर्देशक और अभिनेता बीपी सिंह यानी बृजेंद्र…

Last Updated: October 27, 2026 17:22:31 IST

Free Fire India की वापसी! 28 अक्टूबर से कर सकेंगे डाउनलोड, दिवाली पर मिलेगा खास गेमिंग सरप्राइज

Free Fire India: मोबाइल गेमिंग के शौकीनों को जल्द ही भारत में Free Fire भारत…

Last Updated: October 27, 2026 16:42:54 IST