<
Categories: खेल

चिन्नास्वामी में कुंबले-द्रविड़ के नाम पर स्टैंड्स, द्रविड़ बोले– घर से ज्यादा समय यहीं बिताया

Chinnaswamy Stadium: कर्नाटक राज्य के क्रिकेट संघ ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर स्टैंड होगा. यह सम्मान 50 साल पूरे होने के अवसर पर दिया गया है.

Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर दो स्टैंड्स बनाए जाएंगे. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने इस ऐतिहासिक फैसले की एलान किया है, जिसे क्रिकेट प्रेमियों ने भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है.

राहुल द्रविड़ हुए भावुक

चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह के दौरान राहुल द्रविड़ भावुक हो गए. राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत ही खास है. आगे राहुल द्रविड़ ने कहा कि, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के 50 साल पूरे हो गए हैं. जिसका जश्न मनाया जा रहा है.
आगे उन्होंने कहा कि मुझे इस बात से खुसी है कि यहां फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लौटने की उम्मीद जागी है. उन्होंने कहा कि उनके बचपन का दौर इसी मैदान के आसपास बीता है, इसलिए इस जगह से उनका गहरा लगाव भी है. उन्होंने कहा कि खेल के दिनों में अपने घर से ज्यादा समय वहां बिताया है. यह मेरे लिए दूसरा घर रहा है. यहां मुझे अपास खुशी और निराशा दोनों मिली. यह ऐसी जगह है जिसने सबकुछ दिया है जो मैं आज हूं.

समारोह की अगुवाई वेंकटेश प्रसाद ने की

इस कार्यक्रम की अगुवाई केएससीए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने की है. एसोसिएशन ने द्रविड़ और कुंबले को भारतीय और कर्नाटक क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया. रीहुल द्रविड़ ने आगे कहा, मैं वेंकटेश प्रसाद और उनकी समिति का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे नाम पर एक हिस्सा करने का सोचा है.
मुझे पता है कि इसका कितना ज्यादा महत्व है. मेरे परिवार के लिए भी इसका बड़ा महत्व है. जैसा कि आप में से कई लोग जानते होंगे कि मेरे पिता, क्रिकेट के दीवाने हैं. और उन्होंने ही मेरे अंदर क्रिकेट के प्रति प्रेम जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे मुझे यहां कई मैचों में लेकर आते थे, मैच में टेस्ट मैच, रणजी ट्रॉफी शामिल है. जब भी उनको छुट्टी मिलती थी, वे मुझे सभी मैचों में एक दिन क्रिकेट दिखने जरूर लाते थे.

Vipul Tiwary

Recent Posts

टीएमसी का बड़ा फैसला, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का करेगी समर्थन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है.…

Last Updated: March 7, 2026 11:03:57 IST

Social Media Ban: भारत के इन दो राज्यों में बच्चों के सोशल मीडिया चलाने पर लगी पाबंदी, सीएम ने क्यों लिया यह फैसला?

Social Media Ban: इन दो राज्यों की सरकारों ने बच्चों के सोशल मीडिया चलाने पर…

Last Updated: March 7, 2026 10:58:30 IST

Kerala Lottery Result Today: आज खुल सकती है किस्मत की तिजोरी! एक टिकट से बन सकते है करोड़पति

करुणा लॉटरी KR-745 लॉटरी में शानदार इनाम हैं, जिसमें पहला इनाम ₹1 करोड़, दूसरा इनाम…

Last Updated: March 7, 2026 10:57:26 IST

आज चांदी का भाव 7 मार्च 2026: चांदी की कीमतों पर सस्पेंस! आज मिलेगी राहत या फिर आएगा नया झटका?

अगर रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है और ग्लोबल चांदी की कीमतें वैसी ही…

Last Updated: March 7, 2026 10:37:23 IST

Sehri/Iftar Time: आज इफ्तार और 8 मार्च का सेहरी टाइम क्या है? इस्लामिक कैलेंडर से जानें अपने शहर का समय

Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान में सेहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है.…

Last Updated: March 7, 2026 10:35:16 IST

मुंहासों से छुटकारा कैसे पाएं, स्किन एक्सपर्ट ने दिए ये टिप्स, अपनाएं ये आसान तरीके

Pimple Home Remedies: मुंहासों से परेशान हैं? स्किन एक्सपर्ट के बताए आसान टिप्स अपनाकर आप…

Last Updated: March 7, 2026 10:37:24 IST