CPL 2026 Sunil Narine: TKR की जीत में सुनील नरेन सबसे बड़े हीरो रहे. शुरुआत में बॉलिंग करते हुए नरेन ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और 2 विकेट लिए. इसी वजह से बारबाडोस बड़ा टोटल नहीं बना सका.
सुनील नरेन cpl में किया शानदार प्रर्दशन
CPL 2026: सुनील नरेन की धमाकेदार बैटिंग की वजह से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में सुनील नरेन ने पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और फिर अपनी धमाकेदार बैटिंग से कहर बरपाया. पहले बैटिंग करते हुए बारबाडोस 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सका. जवाब में TKR ने 14.5 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया.
TKR की जीत में सुनील नरेन सबसे बड़े हीरो रहे. शुरुआत में बॉलिंग करते हुए नरेन ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और 2 विकेट लिए. इसी वजह से बारबाडोस बड़ा टोटल नहीं बना सका. इसके बाद, नरेन ने 33 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और 1 चौका लगाया. सुनील नरेन को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
सुनील नरेन के अलावा कॉलिन मुनरो ने भी दमदार पारी खेली. उन्होंने 26 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से टीम के लिए 37 रन बनाए. निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड ने भी 12-12 रन बनाए, जबकि जेड गली 6 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी की बात करें तो बारबाडोस के लिए रेमन सिमंड्स, मुजीब उर रहमान और क्रिस ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया.
बारबाडोस की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही TKR के खिलाफ बारबाडोस की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही. बारबाडोस के लिए जैकरी कार्टर ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. कार्टर ने अपनी 27 गेंदों की पारी में 3 छक्के भी लगाए. कप्तान क्रिस ग्रीन 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर टीम के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे. इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में नहीं दिखा. TKR के लिए सुनील नरेन ने दो विकेट लिए, जबकि पोलार्ड ने भी दो, जबकि अकील हुसैन, जेड गली और उस्मान तारिक ने भी एक-एक विकेट लिया.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे हैं. पहले दिन…
Delhi Protest: CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन से अकेले दिल्ली…
Kushinagar Crime: कुशीनगर में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि…
Bihar Crime News: बिहार के आरा में सुबह की शुरुआत होते ही इलाके में गोलियों…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पूजा की शुरुआत होती है. जानें कलश…
Son Killed Father: देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर…