Juhi Chawla Evergreen Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. नाजायज फिल्म का उनका गाना आज भी लोगों की जुबान पर है. ये गाना 'दरवाजा खुला छोड़ आई' है.
जूही चावला का सदाबहार गाना 'दरवाजा खुला छोड़ आई'
Juhi Chawla Evergreen Song: 90 के दशक के बॉलीवुड गानों की बात हो और उनमें देसी तड़का, मजेदार बोल और नटखट अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. उस दौर में कई ऐसे गाने आए, जो अपनी कहानी से ज्यादा अपने अनोखे अंदाज की वजह से लोगों की जुबान पर चढ़ गए. वे गाने आज भी चर्चा में बने हुए हैं. ऐसा ही एक गाना है जूही चावला पर फिल्माया गया था, जिसके बोल ‘दरवाजा खुला छोड़ आई नींद के मारे’ थे. साल 1995 में आई फिल्म नाजायज का यह गाना आज भी म्यूजिक लवर्स के लिए यादगार है.
गाने में जूही चावला का अंदाज उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग दिखाई देता है. रंग-बिरंगे कपड़े, देसी डांस और गाने की मजेदार प्रस्तुति इसे उस दौर के दूसरे आइटम नंबर्स से अलग बनाती है. गाने का पूरा ट्रीटमेंट इतना देसी और नाटकीय है कि इसे देखने-सुनने के बाद एक बार फिर 90 के दशक की फिल्मों की याद ताजा हो जाती है. दिलचस्प बात यह है कि इसके देसी अंदाज को देखकर आज के दर्शकों को ‘राणा जी माफ करना’ जैसे लोकप्रिय गानों की याद भी आती है.
‘दरवाजा खुला छोड़’ को अलका याग्निक और इला अरुण ने अपनी आवाज दी थी. संगीतकार अनु मलिक थे. वहीं गाने के बोल पुष्पा वर्मा और माया गोविंद ने तैयार किए थे. गाने में सवाल-जवाब वाला अंदाज और बीच-बीच में सुनाई देने वाला ‘टिक-टैप’ साउंड इसे खास बनाता है. इला अरुण की लोक शैली वाली आवाज ने इसमें जबरदस्त देसी रंग भरा. वहीं अलका याग्निक की आवाज ने इसे बॉलीवुड के पारंपरिक अंदाज से जोड़ दिया. यही मेल गाने की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है.
फिल्म नाजायज 17 मार्च 1995 को रिलीज हुई थी और फिल्म में अजय देवगन, जूही चावला और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म को रिलीज हुए करीब 31 साल हो चुके हैं लेकिन जूही चावला का ‘दरवाजा खुला छोड़ आई’ गाना आज भी 90 के दशक के यादगार गानों में शामिल है. इसकी वजह सिर्फ जूही चावला का डांस नहीं बल्कि गाने की देसी धुन, अनोखे बोल और अलका याग्निक-इला अरुण की आवाज का शानदार कॉम्बिनेशन है.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पूजा की शुरुआत होती है. जानें कलश…
Son Killed Father: देवरिया के बहोरवा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर…
T20I Cricket Records: जानें पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल इतिहास के 5 सबसे बड़े सफल रन…
IND VS WI: शुक्रवार को रांची में, वेस्ट इंडीज़ के बैट्समैन ने इंडियन बॉलिंग लाइन-अप…
Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में हैं. वहीं…
Shehnaaz Gill Support Mahhi Vij: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट…