<

Video: रोहित शर्मा के साथ बदतमीजी! युवा फैन की हरकत पर भड़के ‘हिटमैन’, वीडियो वायरल

Rohit Sharma Angry Video: रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 युवा फैंस उनके साथ बदतमीजी करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में युवा फैंस जबरन रोहित के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं. देखें वीडियो...

Rohit Sharma Angry Video: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हिटमैन रोहित शर्मा युवा फैंस पर गुस्सा करते दिखाई दे रहे हैं. रोहित शर्मा उंगली दिखाकर फैंस को डांट लगाते भी देखे गए. हालांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह है. अगर कोई दूसरा क्रिकेटर होता, तो शायद ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं करता है. दरअसल, रोहित शर्मा जामनगर में अपनी बेटी सैमी का जन्मदिन मनाने के लिए गए थे. अब वह अपने परिवार के साथ मुंबई वापस लौट आए हैं. शहर के कलीना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रोहित शर्मा का जोरदार क्रेज देखने को मिला. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो उसी समय का है.

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही रोहित शर्मा के आसपास फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई. इस दौरान दो युवा फैंस सेल्फी लेने के लिए रोहित शर्मा के साथ बदतमीजी करते दिखाई देते हैं. यह घटना उस समय हुआ, जब रोहित शर्मा कार में बैठे हुए थे और वह सड़क किनारे खड़े फैंस की ओर हाथ दिखाकर अभिवादन कर रहे थे.

युवा फैंस ने की बदतमीजी!

एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में बैठे. इसके बाद कार चलने लगी, तो रोहित शर्मा ने फैंस को देखकर गाड़ी का शीशा नीचे करके अलविदा कहने लगे. इसी दौरान 2 युवा फैंस उनके पास आए और सेल्फी लेने की कोशिश कर लगे. इतना तो ठीक है, लेकिन हद तो तब पार हो गई, जब दो फैंस ने रोहित शर्मा का हाथ पकड़ लिया और खींचने लगे. इस पर रोहित शर्मा ने तुरंत अपना हाथ वापस पीछे किया और गाड़ी का शीशा ऊपर कर लिया. इस दौरान वह उन्हें उंगली दिखाकर कुछ कहते हुए नजर आए.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक फैन पहले रोहित शर्मा से हाथ मिलाता है, लेकिन फिर दोनों फैंस उनका हाथ खींचने लगते हैं. वे युवा फैंस जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे. फैंस के इस व्यवहार से रोहित शर्मा काफी गुस्से में दिखाई दिए. उन्होंने फैंस को चेतावनी देकर गाड़ी का शीशा बंद कर लिया.

वायरल वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फैंस के इस व्यवहार को गलत बताया. उनका कहना है कि खिलाड़ी के निजी जगह का सम्मान किया जाना चाहिए. हालांकि दूसरी तरफ रोहित शर्मा के शांत स्वभाव की तारीफ भी की जा रही है.

11 जनवरी से एक्शन में होंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 11 जनवरी से एक्शन में दिखाई देंगे. 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा खेलते दिखाई देंगे. हाल ही में रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबलों में खेलते नजर आए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST