हिरो हिरोइन की दमदार केमिस्ट्री फिल्मों में जान डाल देती है. इसलिए एक्टर्स फिल्म साइन करने से पहले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को बता देते हैं कि वो किस हीरोइन के साथ वह काम नहीं करेंगे, ऐसा ही हिरोइन भी करती हैं. लेकिन एक 3 फिल्में ऐसी है, जिसमें उन हिरो हिरोइन ने एक साथ काम किया है, जो एक दूसरे की शक्ल तक देखना नहीं पसंद करते है, लेकिन उन्होंने साथ में 3 फिल्में करी है, जिसमें से 2 हुई फ्लॉप हुई है और 1 सुपरहिट रही.
Sunny Deol Sridevi Superhit Movies
Superhit Movies: फिल्म में सबसे अहम हिरो और हिरोइन होते है, जिनकी दमदार रोमांटिक केमिस्ट्री फिल्म में जान डाल देती है और फिल्मों को सुपरहिट भी बना सकती है. यही वजह है कि डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फिल्म बनाने से पहले जानते हैं कि किस हिराइन और हिरो के साथ काम करने में स्टार्स को परेशानि हैं और किस के साथ कंफर्टेबल हैं. लेकिन कभी कभी ऐसा भी होता हैं, कि आपको ना चाहते हुए भी ऐसे को-स्टार के साथ काम करना पड़ता हैं. जिसे आप पसंद नहीं करते हैं.
ऐसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में 2 स्टार्स ऐसे हैं, जिन्हें एक दूसरे की शक्ल तक देखना नहीं पसंद हैं, फिर भी उन्होंने एक साथ 3 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से 2 सुपर फ्लॉप गई है और 1 सुपरहिट रही हैं. हम बात कर रहे हैं यहां बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस श्रीदेवी की, दोनों ही अपने दौर के सुपरस्टार रहे हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं. फिर भी दोनों ने एक साथ 3 फिल्मों में काम किया है और वो तीन फिल्में 1989 में एक साल के भीतर रिलीज हुई थीं.
सनी देओल और श्रीदेवी की पहली फिल्म जोशीले 10 फरवरी 1989 को रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी देओल और श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, कुलभूषण खरबंदा, राजेश विवेक और सतीश कौशिक लीड रोल में थे. फिल्म के स्टोरी-स्क्रीनप्ले, डायलॉग और गाने जावेद अख्तर ने लिखे थे. वही फिल्म को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था, लेकिन प्रोड्यूसर से अनबन हो जाने के बाद उन्हें फिल्मों को आधे में ही छोड़ दिया था.बाद में सिब्ते हसन रिजवी ने फिल्म पूरी की थी. फिल्म जोशीले के गाने 1985 में रिलीज हुए थे लेकिन मूवी चार साल बाद 1989 में रिलीज हुई थी. जिसकी वजह से यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी.
इसके बाद सनी देओल और श्री देवी फिर एक बार फिल्म ‘निगाहें’ में नजर आए थे, जो 11 अगस्त 1989 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म श्री देवी और ऋषि कपूर की फिल्म ‘नगीना’ का सीक्वल थी. इस फिल्म को हर्मेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था. निगाहें में सनी देओल और श्री देवी के साथ अनुपम खेर, प्राण और गुलशन ग्रोवर लीड रोल में नजर आए थे. सनी देओल और श्री देवी की यह फिल्म भी सुपर फ्लॉप रही है.
1989 में ही सनी देओल और श्री देवी की एक और फिल्म ‘चालबाज’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म के डायरेक्टर पंकज पाराशर थे. चालबाज में सनी देओल और श्री देवी के साथ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी लीड रोल में थे. फिल्म ‘चालबाज’ का बेसिक आइडिया ‘सीता और गीता’ जैसी सुपरहिट फिल्म से लिया गया था. फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा था. फिल्म ‘चालबाज’ के दो गाने ‘तेरा बीमार मेरा दिल’ और ‘किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की’ बहुत पॉप्युलर हुआ था और इस दोनों ही गानों ने खूब धमाल मचाया था. इस फिल्म में श्री देवी रजनीकांत और सनी देओल पर भारी पड़ गई थी, क्योंकि फिल्म में सिर्फ श्री देवी छाई हुई थी. 1.2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म चालबाज ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का कलेक्शन था और थिएटर्स पर सपरहिट साबित हुई थी.
फिल्म चालबाज में काम करने को लेकर सनी देओल ने कहा था की वो इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अपने पिता की तरह ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्म में काम करना था. इसलिए उन्होंने इस फिल्मों को करने के लिए हां कहा था. वहीं सनी देओल ने श्री देवी के साथ काम करने को लेकर भी बात की थी, एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें श्री देवी के साथ काम करने में बहुत दिक्कतें हुईं है. सनी देओल ने कहां था कि ‘मेरी श्री देवी से बहुत ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. कुछ परिस्थितियां थीं, जिस पर मैं खुलकर बात नहीं करना चाहता. वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस थीं. सेट पर ही सीन इम्प्रोमाइज कर लेती थीं. मैं हमेशा अलर्ट रहता था. पता नहीं वो कब क्या कर देगी.’
The closing date of the four Dhams is 2026: गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर…
Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…
Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…
Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को घर…
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…
Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…