<

सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर से किसकी दुश्मनी? पुलिस तक पहुंचा मामला

Sourav Ganguly Death Threat: सौरव गांगुली को पिछले कई महीनों से धमकी भरे पत्र मिल रहे थे. ताजा पत्रों में उन्हें और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी दी गई. मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि पिछले करीब छह महीने से गांगुली के नाम पर धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे थे. हालांकि, शुरुआत में इन लेटर्स को गंभीरता से नहीं लिया गया. सोमवार को गांगुली के कार्यालय में दो पत्र पहुंचे, जिनमें उन्हें और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

रिपोर्ट के अनुसार गांगुली सोमवार को  साउथ कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन पहुंचे. उनके मैनेजर ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि पत्रों में गांगुली और उनकी पत्नी के अलावा उनके करीबी लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अब धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

कूरियर के जरिए भेजे गए धमकी भरे लेटर
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जांच टीम पत्रों की भाषा, उन्हें भेजने के तरीके और कूरियर से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये पत्र उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया इलाके से किसी व्यक्ति द्वारा कूरियर के जरिए भेजे गए हो सकते हैं. पुलिस ने कूरियर कंपनी से संपर्क कर पार्सल से जुड़ी जानकारी मांगी है. साथ ही, कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और सिम कार्ड की गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है.

पुलिस पता लगा रही धमकी देने वाले का मकसद
पुलिस ने एक मोबाइल नंबर का पता लगाया है और अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसका इस्तेमाल किसने किया था. जांच अधिकारियों को यह भी पता लगाना है कि पिछले छह महीनों में भेजे गए सभी पत्र एक ही व्यक्ति ने भेजे थे या नहीं. साथ ही, धमकी देने वाले के मकसद की भी जांच की जा रही है. सौरव गांगुली इस समय क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी सीएबी के अध्यक्ष हैं. इससे पहले वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST