<
Categories: देश

पुलिस की वर्दी में दिखी इंसानियत, थके कांवड़ियों के पैर दबाती IPS अधिकारी का वीडियो वायरल

 Odisha Police Viral Video: ओडिशा के जयपुर में बोल बम यात्रा के दौरान पुलिस की एक महिला अधिकारी का ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान…

 Odisha Police Viral Video: ओडिशा के जयपुर में बोल बम यात्रा के दौरान पुलिस की एक महिला अधिकारी का ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. जयपुर की SDPO और IPS अधिकारी अर्चिता मित्तल ड्यूटी के दौरान थके हुए कांवड़ियों की मदद करती नजर आईं. वर्दी में रहते हुए श्रद्धालुओं के पैर दबाकर उन्हें राहत देने की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं.

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल गुप्तेश्वर मंदिर की ओर जा रहे थे. लंबी दूरी तय करने के कारण कई कांवड़िए काफी थक गए थे और उन्हें शारीरिक परेशानी हो रही थी.यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहीं अर्चिता मित्तल की नजर जब इन श्रद्धालुओं पर पड़ी तो वह उनके पास पहुंचीं. उन्होंने कांवड़ियों का हाल जाना और उनकी परेशानी को समझते हुए मदद करने लगीं.

वर्दी में दबाए कांवड़ियों के पैर

इस दौरान IPS अधिकारी ने कुछ थके हुए कांवड़ियों के पैर दबाकर उन्हें राहत पहुंचाई. खास बात यह रही कि वह उस वक्त अपनी पुलिस की वर्दी में ही थीं.पुलिस अधिकारी को इस तरह श्रद्धालुओं की सेवा करते देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए. आमतौर पर पुलिस की भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा देने तक देखी जाती है, लेकिन इस घटना में अधिकारी ने ड्यूटी के साथ मानवीय संवेदना का भी परिचय दिया.

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

अर्चिता मित्तल का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस अधिकारी की संवेदनशीलता और सेवा भावना की तारीफ कर रहे हैं.बोल बम यात्रा के दौरान श्रद्धालु कई किलोमीटर तक पैदल चलते हैं. लंबी यात्रा की वजह से थकान और पैरों में दर्द होना आम बात है. ऐसे में किसी पुलिसकर्मी की छोटी सी मदद भी कांवड़ियों के लिए बड़ी राहत बन सकती है.

वर्दी सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी

अर्चिता मित्तल की यह पहल एक अलग संदेश देती है. वर्दी केवल अधिकार और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी का प्रतीक नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आम लोगों के साथ खड़े होने और उनकी मदद करने की भावना भी इससे जुड़ी है.ड्यूटी के दौरान एक पुलिस अधिकारी का इस तरह श्रद्धालुओं की मदद करना इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST