India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024, DC vs MI: आईपीएल 2024 का 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 20 ओवर में 258 रन बनाने होंगे।
टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुवात बेहद शानदार रही। 114 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दिल्ली को मजबूत शुरुवात दी। जेक फ्रेजर ने 27 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। जिसमें 6 छक्के और 11 चौके शामिल हैं। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 48 रन की पारी खेली। शाई होप ने 41 रन की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 36 रन की पारी खेली। वहीं ऋषभ पंत ने 29 रन बनाए। अक्षर पटेल ने नाबाद 11 रन की पारी खेली।
DC vs MI:
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात करें तो पीयूष चावला,मोहम्मद नबी,ल्यूक वुड और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Innings Break!
Batting carnage from #DC help them put up a target 🎯 of 2️⃣5️⃣8️⃣
An interesting #MI reply starts 🔜
Scorecard ▶️ https://t.co/BnZTzctcaH#TATAIPL | #DCvMI pic.twitter.com/gUu9arcAOc
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2024
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की बीत करें तो ईशान किशन ने 20 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 26 रन की पारी खेली। हार्दीक पांड्या ने 46 रन की पारी खेली। नेहल वढेरा ने 4 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 8 रन की पारी खेली।तिलक वर्मा ने 63 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 46 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने 37 रनों पारी खेली। मोहम्मद नबी 7 रनों की पारी खेली। पीयूष चावला ने 10 रनों की पारी खेली। वहीं ल्यूक वुड ने 9 रनों की पारी खेली।
दिल्ली की गेंदबाजी की बात करें तो मुकेश कुमार और रसिख दार सलाम ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं खलील अहमद ने 2 विकेट झटके
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।
इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय।
दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब: रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार।