<

महिला क्रिकेट में इतिहास रचेंगी दीप्ति शर्मा, वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 1 विकेट दूर; ऐसा करने वाली बनेंगी पहली खिलाड़ी

IND vs SL Women T20I: भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इतिहास रचने से सिर्फ 1 विकेट दूर हैं. आखिरी टी20 मुकाबले में 1 विकेट लेते ही वह T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी.

IND vs SL Women T20I: भारत और श्रीलंका महिला टीम के बीच मंगलवार को 5वां टी20 मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच तिरुवनंतपुरम में होगा, जिसमें भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. दीप्ति शर्मा महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनने से सिर्फ 1 विकेट दूर हैं. उन्होंने इसी सीरीज के दौरान T20I में अपने 151 विकेट पूरे करके वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है. अब सीरीज के आखिरी मुकाबले में एक विकेट लेकर वह इतिहास रच सकती हैं. फिलहाल दीप्ति शर्मा ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पर हैं. अगर वह 1 विकेट लेती हैं, तो मेगन शट से आगे निकल जाएंगी.

इस सीरीज की बात करें, तो भारत 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से आगे है. सीरीज के शुरुआती 4 मैचों में भारत ने श्रीलंका को हराया है. अब भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को व्हाइट वॉश करने के लिए उतरेगी, जबकि श्रीलंका की महिला टीम 5-0 की करारी हार से बचना चाहेगी.

दीप्ति शर्मा T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय

दीप्ति शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (मेंस और वूमेंस) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज हैं. वह T20I में 150 विकेट का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय गेंदबाज भी हैं. दीप्ति शर्मा ने T20I में 132 मैच खेले हैं, जिसमें 18.94 की औसत से 151 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट है. उनकी इकॉनमी भी सिर्फ 6.11 की रही है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट ने 17.70 की औसत और 6.40 की इकॉनमी कुल 151 विकेट लिए हैं. दीप्ति शर्मा के अलावा महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से 100 से ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज राधा यादव हैं, लेकिन वह अभी टी20 टीम से बाहर हैं.

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

भारत बनाम श्रीलंका के तीसरे T20I में दीप्ति शर्मा ने 18 रन देकर 3 विकेट लिया था. इस स्पेल के साथ ही दीप्ति शर्मा ने एलिसे पेरी (331 विकेट) को पीछे छोड़कर 333 विकेट के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं. बता दें कि महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड की कैथरीन साइवर ब्रंट (335 विकेट) दूसरे नंबर पर और भारतीय दिग्गज झूलन (355 विकेट) पहले नंबर पर हैं.

वनडे में भी दीप्ति का कारनामा

महिला वनडे में दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 8वें नंबर पर हैं. वहीं, झूलन गोस्वामी (255 विकेट) के साथ इस लिस्ट में नंबर-1 पर हैं. दीप्ति शर्मा ने वनडे में 121 मैच खेले हैं, जिनमें 27.32 की औसत से 162 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 6 विकेट है. उन्होंने तीन बार 4 विकेट और चार बार 5 विकेट लिया है. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 5 टेस्ट मैचों में 20 विकेट भी हासिल किए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST