<
Categories: देश

आज का मौसम 4 मार्च: होली के दिन इन 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली से बिहार तक…यहां जानें- कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 4 March: देश में आज धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में आइए जानतें हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा? इसके अलावा, आईएमडी ने 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है.

आज का मौसम: देश में मार्च महीने की शुरूआत से ही गर्मी आ गई है. लोगों को बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है. अभी दिन में थोड़ी गर्मी और रात में थोड़ी ठंडी रहती है. लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर पांच राज्यों में लगातार छह दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बिजली गिरने और आंधी-तूफान से मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में पड़ेगा. लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है.

किसानों और आम लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. 6 मार्च, 2026 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है. इस बीच, समुद्र तल से 12.6 km ऊपर लगभग 100 knots की स्पीड वाली सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में बना हुआ है.

भारत के पांच राज्यों में बारिश की चेतावनी

  • जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में 4 से 9 मार्च तक और हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.
  • असम और मेघालय में 4 मार्च को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है. उत्तराखंड में 8 और 9 मार्च को हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.
  • सिक्किम के कुछ इलाकों में 4 मार्च तक सुबह घना कोहरा रहने की उम्मीद है.
  • कोंकण के कुछ इलाकों में 4 और 5 मार्च को गर्मी बढ़ने की उम्मीद है.
  • गुजरात के तटीय इलाकों में 4 से 6 मार्च तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज यानी (4 मार्च, 2026) को मौसम साफ रहने की संभावना है. देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ दिल्ली में भी आज होली का त्योहार मनाया जाएगा. लेकिन होली के मौके पर बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, 5 मार्च से तापमान बढ़ने की संभावना है. लेकिन दोपहर में 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है.

आज का मौसम 2 मार्च 2026: भारत के कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी आज होली के दिन आसमान साफ रहने की संभावना है. बारिश की कोई संभावना नहीं हैं. हालांकि, 5 मार्च से उत्तर प्रदेश का तापमान बढ़ने की संभावना है. जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, बरेली, बांदा, हमीरपुर, महोबा, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, बलिया और मऊ शामिल हैं.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में आज 4 मार्च को मौसम साफ रहेगा. सीमांचल क्षेत्र में बादल छाए रहने और मध्यम हवाएं चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 12 जिलों में तापमान बढ़ेगा. जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें पटना, नवादा, बक्सर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, सीवान, समस्तीपुर और दरभंगा शामिल हैं.

आज का मौसम 28 फरवरी: फरवरी के आखिरी दिन कैसा रहेगा मौसम? मार्च के दस्तक से तापमान में होगा बदलाव

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST