<

Imd Weather Forecast: आसान नहीं है 31 दिसंबर की रात, ठंडी हवा के थपेड़े, कोहरा और हल्की बारिश ढहाएगी अपना सितम!

Imd Weather Forecast: 31 दिसंबर की रात और न्यू ईयर मनाने वाले लोगों को जरा इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि मौसम कैसा रहने वाला है. बता दें कि इस रात को मौसम अपना तेवर दिखाने वाला है.

Imd Weather Forecast: नया साल लगने में बस एक दिन का फासला है. एक तरफ लोगों में जश्न को लेकर उमंग है वहीं, दूसरी ओर ठंड का कहर जारी हो चुका है. माहौल को देखते हुए यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया साल कोहरे और हल्की फुल्की बूंदों के बीच मनाया जाएगा. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में अहम बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के वक्त बेहद घना कोहरा बने रहने की संभावना है. कोहरे और खराब हवा क्वालिटी के कारण लोगों को सलाह तो यही दी जाती है कि जब बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें. ठंडी हवा के थपेड़ों से लोगों की हालत डाउन हो सकती है.

दिल्ली में मौसम की करवट

मौसम के अनुमान की बात की जाए तो मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली कल बादलों के चादर से आंशिक रूप से ढकी रह सकती है. सुबह के वक्त कुछ इलाकों में कम तो कुछ में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. वहीं, तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान करीब 21°C से 23°C के बीच और न्यूनतम तापमान करीब 7°C से 9°C के आसपास रहने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2°C से 2.2°C तक और अधिकतम तापमान 0.6°C से 2.6°C तक अधिक रह सकता है. सुबह हवा पश्चिम–उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी/घंटा की स्पीड से कम रहने का अनुमान है. दोपहर में भी हवा की दिशा यही रहेगी. शाम होते-होते हवा की गति और धीमी हो सकती है और पश्चिम दिशा से करीब 10 किमी/घंटा से कम रह जाएगी.

बिजीविलिटी कम होने से रहें अलर्ट

कौहरे की मार के अलावा दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 402 दर्ज हुआ. यह ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. दिल्ली के 22 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’, 14 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर ‘बेहद खराब’ और एक स्थान पर ‘खराब’ लेवल दर्ज किया गया. पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में 456 एक्यूआई के साथ सबसे खराब स्थिति रही. एयर क्वालिटी के मामले में एक्यूईडब्ल्यूएस का अंदाजा है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है. इसके बाद आने वाले छह दिनों के दौरान एयर क्वालिटी ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणियों के बीच उतार-चढ़ाव दिखा सकती है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST