NZ vs WI: न्यूजीलैंड के ओपनर कॉनवे और लैथम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. लैथम और कॉनवे की ओपनिंग जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ऐसा कारनामा किया है, जो 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई नहीं कर पाया.
Devon Conway-Tom Latham World Record: न्यूजीलैंड के ओपनिंग जोड़ी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने ऐसा कारनामा किया है, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कोई नहीं कर पाया. डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दोनों पारियों शतक जड़ दिया है. इसी के साथ न्यूजीलैंड की यह ओपनिंग जोड़ी टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैच के दोनों पारियों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले किसी ओपनिंग जोड़ी ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक नहीं लगाया.
टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे की ओपनिंग जोड़ी ने तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में शतक लगाया. लैथम ने 137 रन और कॉनवे ने 227 रनों की शानदार पारियां खेली थी. इन पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 575 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 420 रन बनाए. इससे न्यूजीलैंड को 155 रनों की बढ़ मिली. इसके बाद कीवी टीम दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी. न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने फिर शतक लगा दिए. दूसरी पारी में लैथम ने 101 रन और कॉनवे ने 100 रनों की पारी खेली.
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कॉनवे ने टेस्ट मैच की एक पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. कॉनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था. कॉनवे ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 367 गेंदों पर 31 चौकों की मदद से 227 रनों की पारी खेली. यह टेस्ट क्रिकेट में कॉनवे का दूसरा दोहरा शतक था. इसके बाद दूसरी पारी में कॉनवे ने फिर शतक जड़ दिया. कॉनवे ने दूसरी पारी में 139 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 100 रनों की शानदार पारी खेली.
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच ओवल में खेला जा रहा है. इस टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. न्यूजीलैंड की कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 575 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने 575 रनों पर पारी घोषित कर दी. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 420 रन बनाए. इससे न्यूजीलैंड को 125 रनों की बढ़त ले ली. फिर न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में 306 रन बनाए. कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर 306 रन पर पारी घोषित कर दी. इससे वेस्टइंडीज को 462 रनों का टारगेट मिला.
वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं. अब आखिरी दिन वेस्टइंडीज को जीत के लिए 419 रनों की जरूरत है, जबकि न्यूजीलैंड को 10 विकेट चाहिए. बता दें, 3 मैच की इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…