<
Categories: दिल्ली

Delhi Water Crisis: दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आ रहा पानी, कहीं आपका इलाका भी तो नहीं? देखें पूरी लिस्ट

Delhi Water Crisis: दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट के चलते लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही है. कहीं बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है तो कहीं पर कम दबाव है.

Delhi Water Crisis: देश की राजधानी होने के बावजूद दिल्ली में पानी का संकट सालभर बना रहता है. गर्मियों में अच्छी खासी पानी की दिक्कत हो जाती है. कई बार दिल्ली वाले पानी की दिक्कत हो लेकर प्रदर्शन तक करते हैं. कई दफा तो पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से भी समूची दिल्ली में जल संकट की स्थिति बन जाती है. यमुना की अमोनिया की मात्रा बढ़ने दिल्ली में पानी का संकट एक गंभीर और लगातार बनी रहने वाली समस्या है. इस बीच शनिवार (20 दिसंबर, 2025) के बाद दिल्ली में रविवार (21 दिसंबर, 2025) को भी जल संकट की समस्या कायम है. 

दिल्ली जल बोर्ड ने जारी की है एडवाइजरी

दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने इसके लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी. बोर्ड ने जल संकट को लेकर असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है. इसके साथ ही इमरजेंसी की स्थिति में वाटर टैंक की भी व्यवस्था की है. DJB के मुताबक, 20 दिसंबर 2025 बना जल संकट 21 दिसंबर 2025 को भी दिल्ली के कई इलाकों में बरकरार है. इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है या फिर कम दबाव के साथ पानी उपलब्ध है. 

क्यों हो रही पानी की दिक्कत?

दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) का कहना है कि पालम मुख्य पाइपलाइन में नंगल फ्लाईओवर के नीचे 1000 मिमी व्यास की इंटरकनेक्शन का काम चल रहा है. इसके चलते 20 दिसंबर के साथ-साथ 21 दिसंबर, 2025 को भी पानी की दिक्कत रहेगी.  ये सभी पालम जलाशय के कमांड क्षेत्र में आते हैं. सफदरजंग अस्पताल के  आसपास इलाके में भी जल संकट प्रभावित इलाकों में आते हैं. 

देखें लिस्ट

  • दिल्ली कैंट (एमईएस)
  • सागरपुर
  • डाबड़ी
  • दुर्गा पार्क
  • एनडीएमसी क्षेत्र
  • आर.के. पुरम
  • मोती बाग
  • नानक पुरा
  • वसंत विहार
  • वसंत एन्क्लेव
  • शांति निकेतन
  • वेस्टएंड कॉलोनी
  • एम्स
  • सफदरजंग अस्पताल

टैंकर के लिए हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली जल बोर्ड ने इमरजेंसी की स्थिति में पानी की जरूरत पड़ने पर टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. जरूरतमंद लोग संबंधित वॉटर इमरजेंसी कंट्रोल रूम में फोन करके टैंकर मंगा सकते हैं.
आर.के. पुरम : 26193218
ग्रेटर कैलाश : 29234746/29234747
वसंत विहार : 47688915/47688914/47688905/18001037232
 पश्चिम विहार : 25281197
डी-ब्लॉक जनकपुरी : 28521123
 वसंत कुंज : 26137216. 
सामान्य वॉटर इमरजेंसी नंबर :1916 

क्यों बार- बार होता है जलसंकट

यहां पर बता दें कि यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट और पड़ोसी राज्यों (यूपी-हरियाणा) से कम पानी मिलने के चलते भी पानी की दिक्कत होती है. कई बार भूजल का अत्यधिक दोहन और बुनियादी ढांचे की कमी से भी पानी की किल्लत होती है. पानी की किल्लत ज्यादातर बस्तियों में और अनधिकृत इलाकों में होती है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST