<

Video: 6, 6, 6, 6, 6, 6… साल 2025 के आखिरी दिन ब्रेविस-रदरफोर्ड का तूफानी शो, लगातार जड़े 6 छक्के

Six Sixes In A Row: SA20 लीग के 8वें मैच में ब्रेविस और रदरफोर्ड ने आतिशी पारियां खेलीं. दोनों बल्लेबाजों ने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा किया. देखें वीडियो...

Dewald Brevis And Sherfane Rutherford 6 Sixes: साल 2025 के आखिरी दिन टी20 क्रिकेट में धमाकेदार शो देखने को मिला. साउथ अफ्रीका में खेली जा रही घरेलू टी20 लीग के 8वें मैच में डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेली. दरअसल, 31 दिसंबर यानी बुधवार को SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस केप टाउन के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में ब्रेविस और रदरफोर्ड ने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ दिए. दोनों खिलाड़ियों ने पारी के आखिरी ओवरों में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया. ब्रेविस और रदरफोर्ड की बल्लेबाजी से प्रिटोरिया कैपिटल्स को जीत दिलाई. इस मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस केप टाउन को 85 रनों से हराया.

प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. कैपिटल्स की ओर से विल स्मीड ने 22 रन बनाकर पारी की शुरुआत की, लेकिन ब्राइस पार्सन्स जीरो पर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाई होप 30 गेंदों पर 45 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा विहान लुब्बे ने मिडिल ऑर्डर में    60 रन बनाए. फिर आखिर में डेवाल्ड ब्रेविस और रदरफोर्ड ने मुंबई इंडियंस केप टाउन के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी 27 गेंदों पर 86 रन जोड़े.

6 गेंद पर 6 छक्के लगाए

ब्रेविस और रदरफोर्ड ने साल के आखिरी दिन धमाकेदार बल्लेबाजी की. दोनों खिलाड़ियों ने 18वें और 19वें ओवर में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाने का भी कारनामा किया. पारी के 18वें ओवर में ब्रेविस ने कॉर्बिन बॉश को पांचवी और छठी गेंद पर लगातार 2 छक्के लगाए. इसके बाद 19वें ओवर में रदरफोर्ड स्ट्राइक पर आए और गेंदबाजी करने के लिए ड्वेन प्रिटोरियस क्रीज पर आए. रदरफोर्ड ने ड्वेन प्रिटोरियस को ओवर की पहली 4 गेंदों पर लगातार 4 छ्क्के लगाए. इस तरह दोनों खिलाड़ियों ने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाए दिए. इस पार्टनरशिप के दौरान ब्रेविस और रदरफोर्ड ने कुल 27 गेंदों खेलीं, जिनमें 11 बाउंड्री लगाई. इसमें 10 छक्के और 1 चौका शामिल रहा.

ब्रेविस और रदरफोर्ड की तूफानी पारियां

डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 13 गेंदों पर 36 रन ठोक दिए, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल रहा. वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने महज 15 गेंदों पर 47 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 छक्के लगाए. रदरफोर्ड का स्ट्राइक रेट भी 300 से ज्यादा का रहा. दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ 27 गेंदों पर 83 रनों की पार्टनरशिप की.

MI केपटाउन की शर्मनाक हार

प्रिटोरिया कैपिटल्स की पारी के आखिरी ओवरों में ब्रेविस और रदरफोर्ड की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम का स्कोर 220 रन पहुंच गया. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी MI केपटाउन की टीम शुरुआत में ही दबाव नहीं झेल पाई और सिर्फ 14.2 ओवरों में 135 रन पर ढेर हो गई. प्रिटोरिया कैपिटल्स ने यह मैच 85 रनों से अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST