Agastya Nanda: अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी गर्लफ्रेंड और नेटवर्थ के बारे में जानकारी मांग रहे हैं.
Agastya Nanda की गर्लफ्रेंड का क्या है नाम? अमिताभ बच्चन से क्या है रिश्ता?
Agastya Nanda: अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म कई वजहों से चर्चा में है. यह महान अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म है, जो उन्होंने दुनिया को अलविदा कहने से कुछ महीने पहले शूट की थी. इसके अलावा इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने एक तरह से लीड रोल प्ले किया है. यह फिल्म एक तरह से धर्मेंद्र और उनके करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन से जुड़ी हुई है, क्योंकि अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन के नाती हैं. इस फिल्म का प्रमोशन जोरदार तरीके से किया गया. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट जानबूझकर 1 जनवरी, 2026 की गई, जिससे फिल्म को ‘धुरंधर’ के थपेड़े नहीं झेलने पड़ें. फिल्म की रिलीज के साथ ही अगस्त्य नंदा चर्चा में है. इस स्टोरी में हम देंगे अगस्त्य नंदा के बारे में हर जानकारी.
वर्ष 2023 में ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज़’ से अगस्त्य नंदा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया. इसमें वह आर्चीज बने थे. अगस्त्य नंदा के रोल को सराहा भी कराया था.
श्वेता बच्चन नंदा और उद्योगपति निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच है, जबकि उनका वजन करीब 60 किलोग्राम बताया जाता है.अगस्त्य की एक बड़ी बहन नव्या नवेली नंदा भी हैं, जो एक सफल उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. अगस्त्य ने लंदन के सेवनओक्स स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की. रिश्ते में अगस्त्य नंदा शोमैन राजकपूर के परनाना लगते हैं.
अगस्त को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. वह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से गहरे स्तर पर जुड़े हैं. स्कूल के दिनों में थिएटर और परफॉर्मेंस के जरिए उनमें अभिनय की रुचि विकसित हुई. स्कूल के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिला. इस दौरान भी अभिनय करते-सीखते रहे.
अगस्त्य नंदा का नाम अक्सर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ जोड़ा जाता है. सुहाना शाहरुख खान और गौरी खान के बेटी हैं. अगस्त्य ने साल 2023 में ‘द आर्चीज़’ से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर और सुहाना खान भी नजर आईं. हो सकता है कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान अच्छे दोस्त बने हों. दोनों के रिश्तों के लेकर अब तक कहीं से भी पु्ष्टि नहीं हुई.
अगस्त्य नंदा उद्योगपति के खानदान से ताल्लुक रखते हैं. पिता निखिल नंदा एक प्रमुख भारतीय उद्योगपति हैं. वह एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. यह कंपनी ट्रैक्टर और इंजीनियरिंग उपकरण बनाती है. अगस्त्य नंदा की अनुमानित नेटवर्थ 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. अब तक उनकी कमाई ‘द आर्चीज़’, फिल्म ‘इक्कीस’ की फीस और कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट्स से हुए हैं.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…