<

Vijay Hazare Trophy: 80, 67, फिर तीसरे मैच में ध्रुव जुरेल ने काटा गदर, लिस्ट A क्रिकेट में ठोका अपना पहला शतक

Vijay Hazare Trophy: ध्रुव जुरेल ने लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना पहला जड़ दिया है. सोमवार को यूपी की ओर से खेलते हुए जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ नाबाद 160 रनों की पारी खेली.

Vijay Hazare Trophy: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी में तहलका मचा दिया है. ध्रुव जुरेल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी खेली. जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों पर नाबाद 160 रनों तूफानी पारी खेली. इस दौरान ध्रुव जुरेल ने 18 चौके और 8 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा. जुरेल की बल्लेबाजी के सामने बड़ौदा टीम के गेंदबाज परेशान और बेबस नजर आए. उन्होंने अपना 160 रनों की पारी में ज्यादातर रन बाउंड्री से जुटाए. जुरेल ने सिर्फ चौके से 60 रन और छक्कों से 48 रन बनाए. यह जुरेल का लिस्ट-ए क्रिकेट में पहला शतक है.

विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में ध्रुव जुरेल शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. टूर्नामेंट के इस सीजन में ध्रुव जुरेल ने पहले 2 मैचों में लगातार फिफ्टी लगाई थी. इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने 160 रनों की पारी खेलकर अपना पहला लिस्ट-ए शतक लगाया. जुरेल ने अपनी इस पारी के दौरान सिर्फ 78 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

पहले 2 मैचों में मचाई थी तबाही

ध्रुव जुरेल ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 61 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मैच में यूपी के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ 57 गेंदों पर 67 रन बनाए थे. इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने शतक लगाया. ध्रुव जुरेल इस टूर्नामेंट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जहां पर वे बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं. ध्रुव जुरेल को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की स्क्वाड में चुना गया था, लेकिन उन्हें किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. ध्रुव जुरेल भारत की टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं. उन्होंने 9 टेस्ट मैचों में 35.3 की औसत से 459 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 रन बनाए हैं.

ध्रुव को ODI सीरीज में मिलेगा मौका?

ध्रुव जुरेल घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर उनका फॉर्म इसी तरह बना रहा, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. अगर उन्हें स्क्वाड में चुना जाता है, तो शायद इस सीरीज में ध्रुव जुरेल का वनडे डेब्यू भी हो जाएगा. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन से सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा है. बता दें कि 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान नहीं किया गया है. BCCI घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर नजर बनाए है. ऐसे में ध्रुव जुरेल को भारत की वनडे स्क्वाड में चुना जा सकता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST