Bigg Boss Most Controversial Season: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस में सबसे विवादित सीजन बिग बॉस 8 (Bigg Boss 8) रहा है. इस सीजन में एक एक कंटेस्टेंट ने ऐसी हरकत की थी, जो लोगों को आज तक याद है. आइये जानते हैं यहां क्या था बिग बॉस 8 का विवाद
Bigg Boss 8 Biggest Controversy
Bigg Boss 8 Controversy: सलमान खान का शो “बिग बॉस 8” टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक है. इस शो के हर सीजन में कोई ना कोई ऐसा विवाद होता है कि वो खबरों की हेडलाइन में छा जाता है. बिग बॉस का सबसे विवादित सीजन की बात करें तो वो “बिग बॉस 8” क्योंकि इस शो में एक कंटेस्टेंट ने ऐसी हरकत की थी, जो लोगों को आज तक याद है.
दरअसल, बिग बॉस सीजन 8 ने जीतना लोगों को एंटरटेन किया, उतना ही अपने विवाद की वजह से लोगों को हैरान कर दिया. बिग बॉस 8 में पहली बार ऐसा हुआ था कि किसी कंटेस्टेंट ने घर की दीवार लांघकर बाहर निकलने का फैसला लिया था. बिग बॉस सीजन 8 के कंटेस्टेंट रहे अली कुली मिर्जा ने शो में कई विवाद खड़े किए थे, जिनमें से एक ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी थी और इस विवाद की वजह से उन्हें थप्पड़ भी खाना पड़ा था. नेशनल टेलीविजन पर सभी के सामने सोनाली राउत ने अली कुली को जोरदार थप्पड़ मारा था. सोनाली ने आरोप लगाया था कि अली ने उन्हें कंबल के अंदर गलत तरीके से टच करने की कोशिश की थी. इतना ही नहीं अली कुली मिर्जा ने बिग बॉस हाउस की दीवार को कूदकर घर से बाहर निकलने में भी सफल हुए थे. हालांकि इस विवादित घटना के बाद उन्हें बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया था. लेकिन अली कुली मिर्जा की इस घटना ने पूरे मीडिया को खूबलमिर्च मसाला दिया था.
बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी बने थे, उन्होंने भी शो में कई विवाद किए थे, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी. एक टास्क के दौरान करिश्मा तन्ना ने गौतम के ऊपर मिर्ची लगा दी थी, जिसका फायदा उन्हें फिनाले तक मिला था. लेकिन करिश्मा तन्ना शा की लास्ट रनरप रही थी. बिग बॉस 8 को जीतने का बाद गौतम गुलाटी को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली. वहीं शो के बाद गौतम गुलाटी ने टीवी के कई शो में हिस्सा लिया और खूब नाम कमाया.
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…