Doug Bracewell Retirement: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रेसवेल ने अचानक क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. उन्होंने न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. जानें कैसा रहा उनका करियर...
Doug Bracewell Retirement: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. 35 वर्षीय खिलाड़ी डग ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की ओर से आखिरी बार साल 2023 में एक टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद से ब्रेसवेल पसली की चोट से जूझते रहे. मौजूदा सीजन में ब्रेसवेल घरेलू क्रिकेट में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए नहीं भी खेल पाए. अब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है. डग ब्रेसवेल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कीवी टीम के लिए कुल 69 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इनमें 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं.
ब्रेसवेल में टेस्ट क्रिकेट में कुल 74 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिसंबर, 2011 में होबार्ट के मैदान में आया, जब उन्होंने न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. यह उनके करियर का सबसे यादगार पल है, जो उनके तीसरे टेस्ट मैच में ही आया था. इस मैच में ब्रेसवेल ने कुल 9 विकेट हासिल किए थे और न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
दिसंबर, 2011 में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को होबार्ट में खेले गए टेस्ट मैच में हराया था. यह आखिरी बार था, जब कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में किसी टेस्ट मैच में शिकस्त दी थी. उस मैच में कीवी ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने 9 विकेट चटकाए थे. इसी के दम पर न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.
डग ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में कुल 41 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें उन्होंने कुल 46 विकेट हासिल किए हैं. ब्रेसवेल ने 21 वनडे मैचों में कुल 26 विकेट हासिल किए, जबकि बल्ले से 221 रन भी बनाए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में ब्रेसवेल 20 मुकाबलों में 20 विकेट चटकाए और 126 रन बनाए. वह ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2012 में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा था. उन्हें उस वर्ल्ड कप में 2 मैच खेलने का मौका मिला था.
डग ब्रेसवेल IPL में खेल चुके हैं. उन्होंने साल 2012 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ एक मुकाबला खेला था. इस मैच में ब्रेसवेल ने नाबाद 12 रन बनाए थे. साथ ही गेंद से 3 विकेट भी चटकाए थे. इसके बाद उन्हें फिर IPL में खेलने का मौका नहीं मिला.
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से जारी एक बयान में डग ब्रेसवेल ने कहा, ‘क्रिकेट मेरे जीवन का एक गौरवपूर्ण हिस्सा रहा है, और एक युवा क्रिकेटर के रूप में मेरी सपना रहा था. क्रिकेट के जरिए से मुझे जो अवसर मिले हैं और अपने घरेलू करियर के दौरान अपने देश के साथ-साथ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलने का मौका मिला है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा.’ ब्रेसवेल ने आगे कहा कि फर्स्ट-क्लास और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना एक सौभाग्य की बात है. उन्होंने आभार व्यक्त किया कि उन्हें इतने लंबे समय तक इस खेल को खेलने और इसका आनंद लेने का मौका मिला.
बता दें कि डग ब्रेसवेल क्रिकेटिंग फैमिली से आते हैं. ब्रेसवेल के पिता ब्रेंडन और चाचा जॉन न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं. वहीं, उनके चचेरे भाई माइकल ब्रेसवेल अभी भी न्यूजीलैंड की टीम में हैं.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…