<

Bigg-Boss Winner 5: बिग बॉस का वो सीजन जिसे बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स ने किया था होस्ट!

बिग बॉस 5 को डबल वाट या बिग बॉस: फाइव-फाइव, फाइव-फाइव के नाम से भी जाना जाता है. रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का पांचवा सीजन कलर्स टीवी पर 2 अक्टूबर 2011 से 7 जनवरी 2012 तक प्रसारित हुआ था. कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन डेली सोप की मुख्य नायिका जूही परमार बिग बॉस 5 की विजेता थीं.

Big Boss Season 5: बिग बॉस लवर्स टेलीविजन के इस प्रोग्राम को हमेशा ही पसंद करते आ रहे हैं. पहले ही सीजन से बिग बॉस लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया था. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे शिल्पा शेट्टी से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक कई सेलीब्रिटी होस्ट कर चुके हैं, हालांकि, बीते कई सीजन से इसके होस्ट सलमान खान ही हैं. बिग बॉस 5 की सबसे खास बात ये है कि इसे दो सुपरस्टार्स संजय दत्त और सलमान खान ने होस्ट किया था.   
बिग बॉस 5 को डबल वाट या बिग बॉस: फाइव-फाइव, फाइव-फाइव के नाम से भी जाना जाता है. यह भारतीय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का पांचवा सीजन था, जो कलर्स टीवी पर 2 अक्टूबर 2011 से 7 जनवरी 2012 तक प्रसारित हुआ था. कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन डेली सोप की मुख्य नायिका जूही परमार बिग बॉस 5 की विजेता थीं.

क्यों लोकप्रिय हुआ था सीजन 5

18 सदस्यों वाले इस सीजन में कुछ बेहद इंट्रेस्टिंग एपिसोड थे, फिल्म स्टार शक्ति कपूर से लेकर अभिनेत्री पूजा बेदी तक कई ऐसे कंटेस्टेंट थे जिनमें लोगों की दिलचस्पी बनी हुई थी. इसके फेमस होने की एक वजह इसका ड्रामा और दमदार टास्क था, जिसे लोगों ने इसे खूब पसंद किया था. कंटेस्टेंट की गॉसिप और लड़ाइयों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. 

दो सुपर स्टार्स ने किया होस्ट

इस सीजन का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट था इसके दो होस्ट. पहले इसके होस्ट सलमान खान ही थे, लेकिन सलमान खान ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण संजय दत्त को सह-होस्ट के रूप में सुझाया, जिससे संजय दत्त ने टीवी होस्टिंग में कदम रखा और इस कार्यक्रम की सह-मेजबान के तौर पर होस्टिंग की. दोनों स्टार्स का होस्टिंग स्टाइल लोगों को बहुद पसंद आया, जिससे शो की टीआरपी बढ़ी. 

सीजन 5 की विजेता और रनर अप

बिग बॉस सीजन 5 की विजेता जूही परमार थीं, जिन्होंने 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीती थी. वहीं इसकी रनर अप महक चहल थी, जबकि तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः सिद्धार्थ भारद्वाज, आकाशदीप सहगल और अमर उपाध्याय थे. 

प्रमुख कंटेस्टेंट

बिग बॉस सीजन 5 में कुल 18 कंटेस्टेंट थे, जिसमें शक्ति कपूर, निहिता बिस्वास, अभिनेत्री महक चहल, LGBT कार्यकर्ता लक्ष्मी त्रिपाठी आदि थीं. 4 सदस्यों की एंट्री वाइल्ड कार्ड के माध्यम से हुई थी, जिसमें सनी लियोन, आकाशदीप सहगल, सिद्धार्थ भारद्वाज और अमर उपाध्याय शामिल हैं.  

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST