<

ENG vs NZ: नाइटक्लब कांड के बाद इंग्लैंड टीम पर नया संकट, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

ENG vs NZ: बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के टीम से बाहर होने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम पर बड़ा संकट आ गया है. तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

ENG vs NZ: इंग्लैंड क्रिकेट की टेस्ट टीम की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. नाइटक्लब कांड का विवाद थमने से पहले ही इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. इंग्लिश टीम का एक और स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गया है. दरअसल, लंदन नाइटक्लब कांड के चलते कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया है. अब तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भी इंग्लैंड टीम से बाहर हो गए हैं.

ओली रॉबिन्सन ने करीब 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन प्रैक्टिस के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई. इसके वजह से ओली रॉबिन्सन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. गस एटकिंसन के बाहर होने के बाद ओली रॉबिन्सन पर तेज गेंदबाजी की बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन अब वह भी बाहर हो गए हैं.

इंग्लैंड टेस्ट टीम में संकट

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. ऐसे में 3 स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से इंग्लैंड टीम की मुसीबत बढ़ गई है. पहले टेस्ट के बाद लंदन के नाइटक्लब में लड़ाई होने की वजह से बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की टीम से बाहर कर दिया गया है. स्टोक्स की जगह जो रूट को टीम की कमान सौंपी गई है.

वहीं, ओली रॉबिन्सन की इंजरी के बाद एक अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड के अनकैप्ड खिलाड़ी हेनरी क्रोकोम्बे को स्क्वाड में शामिल किया गया है. क्रोकोम्बे ने अभी तक इंग्लैंड के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. वह इंग्लैंड लायंस टीम के नियमित सदस्य रहे हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 48 मैचों में 106 विकेट लिए हैं.

स्टोक्स की जगह जो रूट करेंगे कप्तानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी. इस जीत का जश्न मनाने के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन लंदन के नाइटक्लब में गए थे. वहां पर स्टोक्स और एटकिंसन का एक रग्बी खिलाड़ी से विवाद हो गया, जो हाथापाई तक पहुंच गई. इसके चलते बेन स्टोक्स की जगह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को दूसरे टेस्ट मैच के लिए कप्तानी सौंपी है. जो रूट पहले भी इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं. हालांकि गस एटकिंसन की जगह किसी रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST