पुलिस को दी शिकायत में 14 साल की नाबालिग ने बताया कि उसकी मां और भाई घर से बाहर थे. पिता के गंदे कृत्यों के खिलाफ जब विरोध किया तो मां के साथ-साथ पीड़िता को भी जान से मारने की धमकी मिलने लगी.
Bhopal Crime: पड़ोसी ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ है जहां एक पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ हैवानियत की. वारदात के दौरान नाबालिग की मां और भाई घर पर नहीं थे. इस मामले में महेंद्र पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि जब बाप की दरिंदगी का विरोध और कानूनी कार्रवाई की बात की तो पिता ने बेटी और मां, दोनों को जान से मारने की धमकी दे डाली. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे जल्द से ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और बयानों के आधार पर कानून कार्रवाई की जा रही है.
अभी तक दुनिया सोचती थी कि बच्चे सबसे ज्यादा अपनी मां और पिता के साथ महफूस होते हैं लेकिन दिल्ली से सामने आई वारदात ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है और बच्चों की सुरक्षा की चिंता भी बढ़ा दी है. मामला जहांगीरपुरी का है जहां भाई और मां की गैर-मौजूदगी में एक पिता ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बयान दिया कि मां के घर पर न होने के कारण पिता ने जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाए और चेतावनी दी कि अगर किसी से भी घटना का जिक्र किया तो बेटी के साथ-साथ मां को भी मौत के घाट उतार देगा.
महेंद्र पार्क पुलिस थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता बादली गांव में रहते हैं जबकि वो उसकी मां और उसका 10 साल भाई जहांगीरपुरी में जिंदगी काट रहे हैं.जैसे ही हैवान पिता को पता चला कि उसकी शिकायत पुलिस से होने वाली है तो वो घटनास्थल से फरार हो गया.पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है. अभी तक आरोपी को कोई सुराग नहीं है. पुलिस ने स्पेशल टीम गठित करने की भी बात कही है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है.
पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता(BNS) की धारा 64 (2), 65 (1) और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इस बर्बरता के खिलाफ पोक्सो एक्ट से जुड़ी धाराएं भी शामिल की गई हैं. पुलिस मामले की सिरे से जांच कर रही है.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…