<

IPL में किस भारतीय ने लगाया था पहला शतक, किसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा सेंचुरी; जानें सभी रिकॉर्ड

IPL Records: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. सूर्यवंशी ने साल 2025 में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था. वहीं, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है.

IPL Records: क्रिकेट का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत मार्च के अंत से होने जा रही है. 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. फैंस इस हाईवोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच आईपीएल के रिकॉर्ड्स को लेकर खूब चर्चा चल रही है. ऐसे में आज हम आपको आईपीएल में शतकों से जुड़ा रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी. आईपीएल इतिहास का पहला शतक किसी भारतीय ने नहीं बल्कि एक विदेशी खिलाड़ी ने लगाया था.

न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने आईपीएल के पहले सीजन के पहले ही मैच में यह कारनामा किया था. वहीं, अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात करें, तो यह कारनामा भारत के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे ने किया था. मनीष पांडे ने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक लगाया था. इसके अलावा अन्य कई भारतीय बल्लेबाजों ने बाद में शतक लगाए. जानें किस भारतीय ने ठोका सबसे तेज आईपीएल शतक…

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

आईपीएल इतिहास में अभी तक कई बल्लेबाजों ने शतक लगाया है, जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं. हालांकि अगर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज आईपीएल शतक की बात करें, तो यह रिकॉर्ड 14 साल के युवा खिलाड़ी के नाम दर्ज है. राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक ठोक दिया था. इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम दर्ज था, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाया था. वहीं, अगर आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक की बात करें, तो यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों पर शतक ठोका था.

IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय

भारत के कई स्टार खिलाड़ियों ने आईपीएल में शतक लगाया है. अगर सबसे ज्यादा आईपीएल शतक की बात करें, तो यह रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम दर्ज है. उन्होंने अभी तक कुल 8 शतक लगाए हैं. इसके अलावा केएल राहुल के नाम 4 आईपीएल शतक दर्ज हैं. वहीं, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव के नाम 2-2 शतक दर्ज हैं.

  • 8- विराट कोहली
  • 5- केएल राहुल
  • 4- शुभमन गिल
  • 3- संजू सैमसन
  • 2- साईं सुदर्शन
  • 2- यशस्वी जायसवाल
  • 2- ऋतुराज गायकवाड़
  • 2- वीरेंद्र सहवाग
  • 2- मुरली विजय
  • 2- ऋषभ पंत
  • 2- सूर्यकुमार यादव
  • 2- अजिंक्य रहाणे
  • 2- शिखर धवन
  • 2- रोहित शर्मा
  • 1- वैभव सूर्यवंशी

28 मार्च से शुरू होगा 19वां सीजन

आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST