<
Categories: खेल

GOAT Tour India: कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, फैन्स ने पोस्टर फाड़े और बोतलें भी फेंकी

फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक को बेताब फैंस का गुस्सा तब फूट पड़ा, जब उन्हें मेसी की एक झलक तक न मिल सकी. इसके बाद स्टेडियम में हंगामा हो गया.

Lionel Messi: फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी इन दिनों भारत दौरे पर हैं. आज वे कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित विवेकानंद युवभारती स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान उन्हें देखने के लिए बड़ी तादाद में फैंस स्टेडियम पहुंचे. हालांकि इस दौरान हंगामा हो गया और हालात बेकाबू हो गए. बता दें कि लियोनेल मेसी के फैंस इस पल को यादगार और ऐतिहासिक बनाना चाहते थे, लेकिन अव्यवस्था के कारण ये पल हंगामे में बदल गए. हालांकि बाद में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर माफी मांग ली.

जानकारी के अनुसार, GOAT टूर के तहत मेसी को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस सॉल्ट लेक स्थित विवेकानंद युवभारती स्टेडियम पहुंचे. लेकिन जैसे-जैसे प्रोग्राम आगे बढ़ा, फैंस की नाराजगी बढ़ती चली गई. इसकी वजह ये है कि स्टेडियम में एंट्री, बैठने की व्यवस्था और मेसी विजिबिलिटी को लेकर भारी बदइंतजामी देखने को मिली. 

व्यवस्था की कमी के कारण हंगामा

फैंस को उम्मीद थी कि वे अपने चहेते फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी को करीब से देख पाएंगे. जैसे-जैसे प्रोग्राम आगे बढ़ा, फैंस को लगा कि उन्हें मेसी को करीब से देखना ते दूर, उनकी एक झलक तक नहीं मिल सकेगी. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. 

फैंस ने नाराजगी जाहिर करते हुए पोस्टर होर्डिंग्स तोड़ दिए. स्टेडियम के अंदर बोतलें फेंकीं और कुर्सियां भी तोड़कर फेंकीं. स्टेडियम के अंदर विरोध के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी. ये देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा. अफरा-तफरी देखते हुए अन्य वीवीआईपी के साथ ही मेसी को भी ग्राउंड से बाहर निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार, स्टेडियम के अंदर मेसी 10 मिनट से भी कम समय तक ही रुक सके. 

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली मेसी की झलक

इसके बाद फैंस में निराशा देखने को मिली. फैंस घंटों इंतजार के बाद भी अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी को देख तक नहीं पाए. इस हंगामे के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से इनके वीडियो वायरल हुए. इन वीडियो में गुस्से में फैंस द्वारा किए गए हंगामे की झलक दिखीं. फैंस ने इसके लिए काफी नाराजगी जाहिर की. फैंस ने कहा कि मेसी ग्राउंड में 5 मिनट से भी कम समय के लिए आए, इसके कारण ये हंगामा हुआ. 

ममता बनर्जी ने कोलकाता घटना पर मांगी माफी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लियोनल मेसी और सभी खेल प्रेमियों से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी मांगी है. ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता में मेसी के इवेंट में मिसमैनेजमेंट देखकर झटका लगा, घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

Alien Star Influencer: चूरू के 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल मां के साथ दुबई पहुंचे. वायरल…

Last Updated: October 5, 2026 10:02:57 IST

KBC 18: जब आयुष्मान ने बिग बी के लिए गाया ‘कभी कभी’, KBC 18 में दिया यादगार बर्थडे सरप्राइज; भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

KBC 18: आयुष्मान खुराना ने KBC 18 में अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन…

Last Updated: October 5, 2026 09:31:10 IST

FlyDubai Flight Attack: भारतीय पायलट को मारकर, इजरायल के इस शहर को बर्बाद करना चाहता था ओमानी को-पायलट,  रिपोर्ट में खुलासा

FlyDubai Flight Attack:अल-हम्मामी ने पहले कैप्टन माछर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर प्लेन के…

Last Updated: October 5, 2026 09:27:40 IST

Sunidhi Chauhan Controversy: आम लड़कियां छोड़िए…अब कपड़ों की सीमाएं तय कर रहा बजरंग दल? सुनिधि चौहान की शॉर्ट ड्रेस को लेकर मचा बवाल

Sunidhi Chauhan Surat Concert Controversy: सुनिधि चौहान के सूरत कॉन्सर्ट के वीडियो वायरल होने के…

Last Updated: October 5, 2026 09:00:23 IST

Aaj Ka Mausam 5 October 2026: मौसम फिर लेगा करवट! UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी अलर्ट

Today Weather 5 October 2026: IMD ने आज, 5 अक्टूबर को दिल्ली के लिए अलर्ट…

Last Updated: October 5, 2026 08:28:53 IST