<

हर तरफ से हमारी बेइज्जती हुई! साउथ अफ्रीका से हार पर पूर्व कप्तान का फूटा गुस्सा, टीम इंडिया को बताया ‘फ्लॉप शो’

Kris Srikkanth: हमने खुद को जलील करवाया है! साउथ अफ्रीका से हार के बाद पूर्व कप्तान श्रीकांत का गुस्सा सातवें आसमान पर. हार्दिक और सूर्या के लिए कही ऐसी बात जो वायरल हो गई...

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की 76 रनों की शर्मनाक हार के बाद पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत का गुस्सा फूट पड़ा है. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में 188 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 19वें ओवर में महज 111 रनों पर सिमट गई. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम और खिलाड़ियों के रवैये की जमकर क्लास लगाई. उनके विश्लेषण के मुख्य बिंदु कुछ इस तरह हैं.

गैर-जिम्मेदाराना शुरुआत पर भड़के

श्रीकांत ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को आड़े हाथों लिया, जो खाता खोले बिना ही एडेन मार्करम की पार्ट-टाइम स्पिन पर आउट हो गए. उन्होंने कहा ‘ईशान किशन पिछली गेंद पर मिड-ऑन पर कैच होते-होते बचे, फिर भी अगली ही गेंद पर स्लोग (हवाई शॉट) खेलने चले गए. इसकी क्या जरूरत थी? रिंकू सिंह भी आईसीसी इवेंट्स में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पा रहे हैं. द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट के दबाव में जमीन-आसमान का अंतर होता है.’

बैटिंग ऑर्डर और ‘लेफ्ट-राइट’ कॉम्बिनेशन पर सवाल

श्रीकांत ने सूर्यकुमार यादव के नंबर-4 पर आने के फैसले को गलत बताया. उन्होंने तर्क दिया कि जब टीम 5 रन पर 2 विकेट खो चुकी थी, तब सूर्या को नंबर-3 पर आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी. श्रीकांत ने कहा कि ‘बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज’ के चक्कर में टीम का कबाड़ा हो गया. इसी वजह से हार्दिक पांड्या जैसे मैच विनर को नंबर-7 पर धकेला गया, जो बिल्कुल समझ से परे था. जब टीम 26/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, तब वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-5 पर भेजना श्रीकांत को “मूर्खतापूर्ण” लगा. सुंदर ने 11 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए, जिससे रन रेट का दबाव बढ़ता चला गया.

हार्दिक और दुबे पर राय

हार्दिक पांड्या (18 रन) को नंबर-7 पर भेजने को उन्होंने ‘अपमानजनक’ फैसला बताया। वहीं, शिवम दुबे की 42 रनों की पारी पर श्रीकांत ने कहा कि ये रन तब आए जब मैच हाथ से निकल चुका था. उन्होंने इसे ‘एम्प्टी कैलोरीज’ (बेकार के रन) करार दिया, क्योंकि इससे टीम की हार का अंतर तो कम हुआ पर जीत की कोई उम्मीद नहीं जगी. श्रीकांत ने चेतावनी दी कि इस हार का मानसिक असर खिलाड़ियों पर लंबा रहेगा. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजी किसी एक या दो खिलाड़ी के भरोसे रही है, और जब वे फेल हुए तो पूरी टीम बिखर गई.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

जब मिस यूनिवर्स इंडिया जीतने के बाद उर्वशी रौतेला से छीन लिया गया ताज, आखिर सुष्मिता सेन ने क्यों किया बाहर?

Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को 2012 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स इंडिया से…

Last Updated: March 17, 2026 14:22:16 IST

व्हीलचेयर पर बैठ करते रहे ड्यूटी, जानें कैसे एक आईआईटीन ने कॉर्पोरेट सपने के बजाय देश सेवा को चुना

Manohar Parrikar: एक साल से ज़्यादा समय तक देश ने देखा कि एक लाइलाज बीमारी…

Last Updated: March 17, 2026 14:16:28 IST

एक साथ शुरू किया आईपीएल करियर, लेकिन किसने खेले सबसे ज्यादा मैच, रोहित या धोनी में से कौन आगे?

MS Dhoni vs Rohit Sharma: एमएस धोनी और रोहित शर्मा पिछले 18 सालों से आईपीएल…

Last Updated: March 17, 2026 14:05:05 IST

Delhi News: वीडियो शूट बन गया आखिरी पल! दिल्ली में स्टंट करते वक्त युवक ने खुद को मारी गोली

Delhi News: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्टंट…

Last Updated: March 17, 2026 14:04:50 IST

24 Speed Post: अब 24 घंटे के अंदर पाएं अपना डिलीवरी का सामान! पोस्ट ऑफिस लाया नई ‘24 स्पीड पोस्ट’ स्कीम

इंडिया पोस्ट 17 मार्च 2026 से '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू कर रहा है, जिसमें…

Last Updated: March 17, 2026 13:57:50 IST

1.7 लाख रु. का Balenciaga का बैग लेकर इवेंट में पहुंचीं चीनी अदाकारा, लोगों ने कहा ‘कचरे की थैली’, वीडियो वायरल

अभिनेत्री झांग जिंगयी बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर क्लच की जगह एक…

Last Updated: March 17, 2026 13:54:42 IST