<

रोहित शर्मा ने घटाया वज़न… फिर भी इस पूर्व क्रिकेटर ने फिटनेस को लेकर क्यों दी अलग चेतावनी?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के वज़न घटाने और शानदार वापसी पर पूर्व भारतीय गेंदबाज़ ने कहा कि आज फिटनेस को लुक्स से नहीं, परफॉर्मेंस और नैचुरल लाइफस्टाइल से आंकना चाहिए.

Vijay Hazare Trophy: पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी से पहले स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर एक अहम बात कही है. रोहित ने इस साल अक्टूबर में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले अपना काफी वजन कम किया था, लगभग 11 किलो. भारतीय कप्तान हाल ही में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक फिफ्टी और एक सेंचुरी लगाई. 38 साल के इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में भी उसी लय को बरकरार रखा और दो मैचों में 146 रन बनाए, जिसमें 2 हाफ सेंचुरी शामिल हैं.

MensXP के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान मिश्रा ने रोहित के वज़न घटाने के सफर पर अपनी राय रखी और कहा कि आज के दौर में फिटनेस को देखने का नजरिया काफी बदल चुका है. पूर्व लेग-स्पिनर ने खिलाड़ियों को अपनी असली फिजिक बनाए रखने की सलाह दी, न कि सिर्फ अच्छे दिखने के लिए.

अमित मिश्रा ने साझा किए अपने विचार

मिश्रा ने कहा, ‘हर किसी का शरीर एक जैसा नहीं होता. फर्क होता है. टाइप अलग होता है. आजकल फिटनेस को ज़्यादातर लुक्स से जज किया जाता है. पतला दिखने के लिए. बेहतर है कि आपका शरीर असली हो और आप अपनी फिटनेस बनाए रखें. अच्छा खाएं, कड़ी मेहनत करें, आप फिट रहेंगे. अपनी डाइट का ध्यान रखें और चीजें नैचुरली करें. सिर्फ फिट दिखने के लिए फिट न हों. ऐसे कई उदाहरण हैं जिन्होंने कम समय में खुद को फिट दिखाया, मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन बाद में उन्हें अपने शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. अच्छी नींद लेना, सही खाना खाना और नेचुरल तरीकों को अपनाना ज़्यादा ज़रूरी है. जिम जाना अच्छी बात है, लेकिन दौड़ने के लिए मैदान पर उतरना भी उतना ही अहम है. आपके पास वह माइंडसेट होना चाहिए.’

हालांकि, मिश्रा ने यह भी कहा कि रोहित हमेशा से एक फिट खिलाड़ी थे, और कहा कि वह मैदान पर कभी धीमे नहीं थे और हमेशा एक्टिव रहते थे.

रोहित फिट हैं – मिश्रा

उन्होंने आगे कहा कि रोहित शर्मा ने वापसी की है और वह फिट हैं. वह पहले भी फिट थे. मैंने उनके साथ खेला है. लोग उन्हें भारी कहते थे लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि वह मैदान पर धीमे थे या रन नहीं बना सकते थे. ऐसा नहीं था कि वह सिर्फ बल्लेबाजी करके बाहर चले जाते थे, वह फील्डिंग भी करते थे और एक्टिव रहते थे. सबकी अपनी राय और नजरिया होता है.

रोहित अब विजय हजारे ट्रॉफी में एक्शन में दिखेंगे, उन्हें शुरुआती राउंड के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है. इसके बाद वह 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन 3 की वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST