Vijay Hazare Trophy 2025-26: विराट कोहली के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. विजय हजारे ट्रॉफी के मैचों को चिन्नास्वामी स्टेडियम से शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है. जानें क्या है वजह...
Vijay Hazare Trophy 2025-26: विराट कोहली के फैंस को विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है. बेंगलुरु के फैंस VHT में विराट कोहली को एम चिन्नास्वामी में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. दरअसल, कर्नाटक सरकार विजय फैंस के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को नहीं खोलना चाहती है. 24 दिसंबर को दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच चिन्नास्वामी में विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाना था, जिसमें ऋषभ पंत की कप्तानी में विराट कोहली दिल्ली की ओर से खेलेंगे. अब मैच से एक दिन पहले कर्नाटक सरकार ने फैसला लिया है कि विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मैचों को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शिफ्ट कर दिया है. ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सुबह इसकी जानकारी दी.
राज्य सरकार का मानना है कि अभी सुरक्षा के मद्देनजर दर्शकों को स्टेडियम जाने देने की परमिशन नहीं दी जा सकती है. पिछले 2 हफ्ते में ऐसा दूसरी बार है, जब आयोजन स्थल में बदलाव हुआ है. इससे पहले, KSCA ने कोहली और पंत के मैचों को अलूर स्टेडियम से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट किया था, क्योंकि वहां पर सुरक्षा-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं थीं. अब दिल्ली और आंध्र प्रदेश का मुकाबला BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा.
दरअसल, बुधवार (24 दिसंबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच मैच खेला जाना था. हालांकि इस मैच के लिए पुलिस की ओर से परमिशन नहीं मिली, जिसके चलते बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को वैकल्पिक स्थल के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है. KSCA ने पहले ही संकेत दिया था कि स्टेडियम के 2 स्टैंड ही आम जनता के लिए खोले जा सकते हैं, जिनमें पूरी क्षमता होने पर 2000-3000 दर्शक बैठ सकते थे. हालांकि सरकार ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का हवाला दिया. राज्य सरकार छुट्टियों के मौसम में आयोजन स्थल के आसपास अव्यवस्था को रोकना चाहती है. खासकर विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ियों के शुरुआती मैचों में फैंस की भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इससे पहले KSCA को सुरक्षा-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से बचने के लिए आयोजन स्थल को अलूर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट करना पड़ा था.
रिपोर्ट्स की मानें, तो KSCA के अनुरोध करने पर कर्नाटक सरकार की ओर से एक कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में पुलिस, लोक निर्माण और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल हैं. सोमवार को कमेटी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. उम्मीद है कि कमेटी मंगलवार को अपना रिपोर्ट पेश करेगी. वहीं, विराट कोहली और ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम से जुड़ गए हैं. सोमवार देर रात दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु पहुंचे, जहां पर वे दिल्ली की टीम की साथ प्रैक्टिस करने वाले हैं.
दरअसल, IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद 4 जून को विक्ट्री परेड निकाली गई. इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 फैंस ने अपनी जान गंवाई. इसके अलावा कई लोग घायल भी हो गए थे. इसके बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है.
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…
Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…
SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…