संबंधित खबरें
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
गुजरात जायंट्स अपने घर में "आक्रामक दृष्टिकोण" के साथ WPL 2025 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार
rahul dravid
India News (इंडिया न्यूज़), lPL 2025: भारत ने 29 जुलाई 2024 को टी20 विश्व कप जीतकर करोड़ो लोगो का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद ही अच्छा रहा। इस वर्ल्ड कप के बाद भारत के तीन दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया हैं, इसके साथ ही भारत के बतौर कोच राहुल द्रेविड़ का कार्यकाल यही पर समाप्त होता है। उनके लिए सन्यास लेने का इससे अच्छा वक्त और कोई नहीं हो सकता। खबरों के अनुसार राहुल द्रविड़ अब 2025 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में किसी एक टीम के कोच बन सकते है। चलिए जानते है की राहुल कोनसी टीम के हेड कोच के रूप में वापस मैदान पर लौटेंगे।
1. मुंबई इंडियंस :- 5 बार आईपीएल विजेता रही टीम मुंबई इंडियंस ने पिछले 4 सालो में एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर की कोचिंग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी मे मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में भी कुछ ख़ास नहीं था। इस वजह से मुंबई इंडियंस के ओनर्स राहुल द्रविड़ को अपनी टीम में कोच के रूप में शामिल कर सकते है।
2. लखनऊ सुपर जिआंट्स :- लखनऊ सुपर जिआंट्स ने आईपीएल 2024 के दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया था। लखनऊ के पास जस्टिन लैंगर मुख्य कोच के रूप में है लेकिन उन्होंने अभी तक किसी भी कोच की नियुक्ति नहीं की है। राहुल द्रविड़ इस टीम में कोच के रूप में जुड़ सकते और उनका मार्गदर्शन कर सकते है।
3. कोलकाता नाईट राइडर्स :- कोलकाता नाईट राइडर्स ने 2024 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस टीम का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा था। कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर राहुल के बाद अब भारतीय टीम को कोचिंग दे सकते है। इसीलिए केकेआर के ओनर्स भी राहुल को कोच के रूप में चुन सकते है।
4 . दिल्ली कपिटल्स :- राहुल दिल्ली कैपिटल्स के कोच के रूप में फिर से उनका मार्गदर्शन कर सकते है। दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में 2020 के आईपीएल फाइनल्स में अपनी जगह बना ली थी लेकिन पिछले तीन सालो में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इसी वजह से राहुल दिल्ली कैपिटल्स में वापस अपनी जगह बना सकते है।
5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल ट्रॉफी जितने का सपना इस साल भी अधुरा रह गया। बेंगलुरु को यह खिताब अपने नाम करने के लिए बेंगलुरु को कुछ बदलाव करने की जरुरत हैं। राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच बन सकते हैं।
Kiara की वजह से जा सकती थी Sidharth Malhotra की जान! फैन ने किया था ब्लैकमेल
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.