<

तेंदुलकर के 100 शतक से मुरलीधरन के 800 विकेट तक… क्रिकेट इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना नामुमकिन!

सचिन तेंदुलकर के 100 शतक, मुरलीधरन के 800 विकेट से लेकर ब्रायन लारा के 400 रन तक, जानिए क्रिकेट इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना आज भी लगभग नामुमकिन माना जाता है.

क्रिकेट के खेल में हर दौर में नए सितारे आते हैं और पुराने रिकॉर्ड टूटते रहते हैं, लेकिन कुछ उपलब्धियां ऐसी होती हैं जो समय के साथ और भी बड़ी लगने लगती हैं. दुनिया भर के तमाम दिग्गज खिलाड़ी कोशिश करते हैं, फिर भी कुछ रिकॉर्ड आज भी अटूट दीवार की तरह खड़े हैं. आइए जानते हैं क्रिकेट इतिहास के पांच ऐसे कारनामों के बारे में, जिन्हें तोड़ पाना लगभग असंभव माना जाता है.

तेंदुलकर के 100 शतक
सबसे पहला नाम आता है सचिन तेंदुलकर का. मास्टर ब्लास्टर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़कर ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है. तीनों फॉर्मेट में लंबे समय तक फिट रहकर इतनी निरंतरता बनाए रखना हर किसी के बस की बात नहीं.

मुरलीधरन के 800 विकेट
गेंदबाजी में मुथैया मुरलीधरन का रिकॉर्ड भी किसी पहाड़ से कम नहीं है. श्रीलंका के इस स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट चटकाए. आज के समय में जहां गेंदबाजों का करियर छोटा होता जा रहा है, वहां इस आंकड़े तक पहुंचना सपना जैसा लगता है.

लारा के 400 रन
ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 400 रन की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया था. आधुनिक दौर की तेज रफ्तार क्रिकेट में किसी बल्लेबाज का इतने लंबे समय तक टिककर खेलना बेहद कठिन हो चुका है. ज्यादातर खिलाड़ी 200 रन आसानी से बना लेते हैं लेकिन 400 रन बनाना मुश्किल हो सकता है.

जिम लेकर के 19 विकेट
इंग्लैंड के जिम लेकर ने एक ही टेस्ट मैच में 19 विकेट लेकर कमाल कर दिया था. मौजूदा दौर में जहां कई गेंदबाज मिलकर विकेट लेते हैं, वहां अकेले इतना बड़ा प्रदर्शन दोहराना लगभग नामुमकिन है. 20 में से 19 विकेट चटकाना सच में अविश्वसनीय है.

रोहित शर्मा के 3 दोहरे शतक
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वनडे में तीन दोहरे शतक लगाना भी किसी चमत्कार से कम नहीं. एक डबल सेंचुरी ही दुर्लभ होती है, लेकिन तीन बार यह कारनामा करना उनकी काबिलियत दिखाता है.  ये रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की अमर कहानियां हैं, जिन्हें शायद आने वाले सालों में भी कोई छू न सके.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

IND vs AFG Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मचाएंगे गदर! जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE मुकाबला

IND vs AFG Live Streaming: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में गदर…

Last Updated: September 9, 2026 19:53:01 IST

ENG vs PAK 3rd Test: बाबर का फिर बजा ‘बैंड’! जॉश टंग की गेंद पर हवा में उड़े स्टंप्स, 64 पर आधी टीम साफ; देखें VIDEO

Babar Azam Wickect Viral Video: एजबेस्टन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कहर ढाते हुए…

Last Updated: September 9, 2026 18:42:29 IST

आसपास पड़ी लाशें, मां की कोख से चिपका बच्चा और भूख से बिलबिलाते लोग… रूह कंपा देगा ‘Ranabali’ का टीजर

Ranabali Teaser out: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर…

Last Updated: September 9, 2026 18:15:53 IST

Bigg Boss 20: ‘मैं पहली बार…’ काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरे अरिजीत सिंह, पहली बार करेंगे ये काम

Bigg Boss 20 में आए कंटेस्टेंट रजा तौकीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे…

Last Updated: September 9, 2026 18:00:20 IST