Gautam Gambhir Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिल छू लेने वाला बयान दिया है. गंभीर ने कहा कि यह उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट सिस्टम की जीत है.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गौतम गंभीर का दिल छू लेने वाला बयान.
Gautam Gambhir Statement: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का खिताब हासिल कर लिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार (8 मार्च) को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ट्ऱ़ॉफी उठाई. यह जीत ऐतिसाहिक रही, क्योंकि अब भारत इकलौती ऐसी टीम बन गई है, जिन्होंने 3 बार टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी अपने नाम की है. खिताबी जंग में भारत की जीत में कई खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही. भारत की इस जीत में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने डगआउट में बैठकर रणनीतियां बनाईं और टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया. फाइनल में भारत की जीत के बाद कोच गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इस दौरान कोच गंभीर ने बताया कि उन्हें बाहर के शोर से कोई फर्क नहीं पड़ता है. गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की इस बड़ी जीत का क्रेडिट खुद न लेकर पूरे क्रिकेट सिस्टम को दिया. इस दौरान गंभीर ने भारत पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डेडिकेट की.
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और कोचिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण को डेडिकेट किया. गंभीर ने कहा कि राहुल द्रविड़ ने अपने कार्यकाल में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मजबूत नींव रखी, जिसके चलते टीम बैलेंस रही. साथ ही गौतम गंभीर ने CoE के हेड वीवीएस लक्ष्मण को भी जीत का क्रेडिट दिया. गंभीर ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को भारतीय क्रिकेट का पाइपलाइन बताया, जहां से नए टैलेंट निखरकर सामने आ रहे हैं.
इतना ही नहीं, गौतम गंभीर ने इस जीत के लिए भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को भी खास तौर पर शुक्रिया कहा. गौतम गंभीर ने कहा कि अजीत अगरकर ने जिस ईमानदारी और कमिटमेंट के साथ काम किया है, उसके बावजूद उन्हें बहुत आलोचना झेलनी पड़ती है. गंभीर का कहना है कि यह जीत किसी एक ही नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेटिंग सिस्टम का है.
हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम 2 ICC ट्रॉफी अपने नाम की है. गौतम गंभीर को साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था. इसके बाद गंभीर की कोचिंग के अंडर भारत ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. पिछले साल भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया है. इस साल भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. गौतम गंभीर के अंडर भारतीय टीम ने 2 ICC टूर्नामेंट खेले हैं, जिनमें भारत को जीत मिली है.
आज के समय में खराब खानपान और रहनसहन के कारण बचपन से ही बच्चों की…
आज के समय में खराब खानपान और रहनसहन के कारण बचपन से ही बच्चों की…
31st march 2026 holiday: बैंक जाने से पहले, कृपया ध्यान दें कि 30 मार्च से…
Bollywood Expensive Divorce: मनोरंजन जगत में आए दिन तलाक की खबरें आती रहती हैं. लेकिन…
लेकिन, सवाल यह उठता है कि क्या यह कारे क्रेटा का मुकाबला करने में कामयाब…
RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के लिए यह कई मायनों में घर वापसी है. रियान…