Gautam Gambhir First Reaction After Colombo Test: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कोच गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन सामने आया है. जानिए भारतीय खिलाड़ियों और सोनल दिनुषा पर गंभीर ने क्या कहा.
गौतम गंभीर
Gautam Gambhir First Reaction After Colombo Test: कोलंबो में खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म होने के बाद भारतीय खेमे से बड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के जज्बे की तारीफ की इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा के प्रदर्शन को भी सराहा है. हालांकि उन्होंने इस बात का बिलकुल भी जिक्र नहीं किया कि आखिर भारतीय टीम से कहां चूक हुई, क्या फॉलोऑन देने का फैसला खुद भारत पर भारी पर गया. आइए जानते हैं मैच के नतीजे के बाद कोच गौतम गंभीर और कप्तान गिल ने क्या कुछ कहा.
गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में जुनून, सब्र और दिमागी मजबूती की जरूरत होती है और हमारी टीम के खिलाड़ियों ने यह करके दिखाया है. इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के सोनल दिनुषा की बेहतरीन पारी की भी जमकर तारीफ की.
Test cricket needs character, patience and mental toughness that’s shown by our boys! Special shoutout to Sonal Dinusha for his exceptional performance! pic.twitter.com/zu8pNKt5pU
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 28, 2026
वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि जब कोई बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो जाता है, तो उसे बड़ी पारी खेलनी चाहिए. देवदत्त और सोनल ने बिल्कुल ऐसा ही किया. दोनों को इस सीरीज में बल्लेबाजी करते देखना काफी सुखद रहा, जो टीम के लिए एक बहुत अच्छा संकेत है.
फॉलोऑन देने के फैसले पर बात करते हुए गिल ने कहा कि यह फैसला गलत नहीं था. टीम को चौथे और पांचवें दिन बारिश का खतरा लग रहा था, इसलिए उन्होंने रिस्क लेने का मन बनाया. उनके पास दो विकल्प थे, या तो चौथी पारी में 200 रन बनाकर 400 का टारगेट दें या विपक्षी टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाएं. स्थिति और जरूरत को देखते हुए फॉलोऑन देना ही सही कदम था.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…