CSK New Head Coach: चेन्नई सुपर किंग्स नए हेड कोच की तलाश में है. माइक हसी सबसे बड़े दावेदार बताए जा रहे हैं. इयोन मॉर्गन, ब्रेंडन मैकुलम और राहुल द्रविड़ के नाम भी चर्चा में हैं.
कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच?
CSK New Head Coach: पांच बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इन दिनों नए हेड कोच की तलाश में है. टीम के लंबे समय से कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग अब इस पद पर नहीं हैं. उनकी कोचिंग में CSK ने 2023 में अपना पांचवां IPL खिताब जीता था. लेकिन 2023 के बाद टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता गया. इसके बाद CSK और फ्लेमिंग अलग हो गए. अब सबसे बड़ा सवाल है कि टीम का अगला हेड कोच कौन होगा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK के नए हेड कोच के नाम का ऐलान 20 सितंबर तक किया जा सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि माइक हसी इस पद के सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं. हसी 2018 से CSK के बैटिंग कोच हैं. वह टीम और खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं. हसी ने अभी तक किसी टीम के हेड कोच के तौर पर काम नहीं किया है. हालांकि, वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम और ‘द हंड्रेड’ की टीम वेल्श फायर के साथ भी काम कर चुके हैं. CSK के खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के साथ उनकी अच्छी समझ है. साथ ही, एमएस धोनी के साथ उनके अच्छे रिश्ते भी उन्हें इस पद का मजबूत दावेदार बनाते हैं. हालांकि, CSK ने अभी तक इन नामों में से किसी को भी अपना अगला हेड कोच बनाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में अब सभी की नजरें टीम के अगले ऐलान पर हैं.
इयोन मॉर्गन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और 2019 वर्ल्ड कप विजेता. CSK के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन भी उनका नाम सुझा चुके हैं.
ब्रेंडन मैकुलम: इंग्लैंड के पूर्व कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर.
हेमांग बदानी: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोचिंग का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी.
केपलर वेसेल्स: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर.
राहुल द्रविड़: भारत के पूर्व मुख्य कोच और महान बल्लेबाज.
ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के साथ अन्याय? शानदार प्रदर्शन के बाद भी U-19 टीम से क्यों किया गया बाहर! ये बड़ी वजह आई सामने
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…