<

IND vs SL: ‘हर हाल में जीत के लिए तैयार रहो…’, श्रीलंका सीरीज से पहले गौतम गंभीर की दहाड़

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को बड़ा मैसेज दिया है. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा. भारत ने कोलंबो में प्रैक्टिस शुरू कर दिया है.

Gautam Gambhir Message to team India: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को पूरी ताकत के साथ तैयारी करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि यह सीरीज भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में टीम की स्थिति पर बड़ा असर पड़ेगा. इस समय भारत  पाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. देखना होगा कि भारत श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद किस नंबर तक पहुंच पाता है.

भारतीय टीम ने बुधवार को कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर पहला पहला प्रैक्टिस सेशन किया. अब टीम 7 से 9 अगस्त तक श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेलेगी. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी गॉल जाएंगे, जहां 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा. इस अभ्यास मैच का मकसद खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों के हिसाब से तैयार करना है.

गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से क्या कहा?
गौतम गंभीर ने टीम से कहा कि अगले कुछ दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अभ्यास के दौरान पूरी मेहनत करें और कोई भी तैयारी अधूरी न छोड़ें. गंभीर ने कहा कि 15 अगस्त को जब टीम मैदान पर उतरे, तब चाहे पहले बल्लेबाजी करनी पड़े या गेंदबाजी, हर खिलाड़ी हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होना चाहिए.

स्पिन गेंदबाजी से निपटने पर रहेगा पूरा ध्यान
हाल के समय में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ परेशानी हुई है. इसी वजह से यह अभ्यास मैच टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है. कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पहले से ही स्पिन खेलने की तैयारी कर रहे हैं. उम्मीद है कि इस अभ्यास मैच से खिलाड़ियों को श्रीलंका की पिचों को समझने और टेस्ट सीरीज से पहले अपना खेल बेहतर करने का अच्छा मौका मिलेगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST