Raigad News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक डेढ़ साल के बच्चे ने गुब्बारा निगल लिया. उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन वो जाम में फंस गए और बच्चे ने दम तोड़ दिया.
जाम में फंसी एंबुलेंस के कारण बच्चे की हुई मौत
Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से आई एक खबर ने इंसानियत और यातायात व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक पिता अपने मासूम बेटे को बचाने के लिए सड़क पर लोगों के सामने गिड़गिड़ाता रहा. उसकी जुबां पर बस एक ही गुहार थी, ‘मेरे बच्चे की सांसें थम रही हैं, प्लीज रास्ता दे दो…’ लेकिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के बीच उसकी आवाज जैसे कहीं दबकर रह गई. करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही और आखिरकार मां की गोद में ही 1 साल 8 महीने के आरांश की जिंदगी खत्म हो गई.
यह दर्दनाक घटना रायगढ़ जिले के बामणगांव की है. जानकारी के मुताबिक, सुशील ठाकूर का छोटा बेटा आरांश घर में खेल रहा था. इसी दौरान उसने कथित तौर पर गुब्बारा निगल लिया. कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी. बच्चे की परेशानी देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई.
आरांश को लेकर एंबुलेंस अलीबाग जिला सामान्य अस्पताल के लिए रवाना हुई लेकिन बेलकडे-अलीबाग मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार ने उसका रास्ता रोक दिया. सड़क निर्माण के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित था. एंबुलेंस में बच्चे की हालत लगातार बिगड़ रही थी और बाहर पिता लोगों से रास्ता देने की विनती कर रहा था. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसी रही. दोपहर लगभग चार बजे जब वह अस्पताल पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने मासूम आरांश को मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद इलाके में मातम के साथ गुस्सा भी है. अलीबाग से मुरुड के बीच सड़क कंक्रीटीकरण का काम चल रहा है. कुरुळ-बेलकडे मार्ग पर जाम की समस्या को लेकर स्थानीय लोग पहले भी परेशानी जता चुके हैं. इसके बावजूद भी रास्ते के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं निकाला गया.
ये भी पढ़ें: शादी के 5 महीने बाद खूनी खेल! पत्नी से विवाद के बीच युवक के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला, मौत
Delhi Crime News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन साल पुराने मामले को सुलझा लिया…
Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…
Watch Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने…
Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…