Delhi Crime News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन साल पुराने मामले को सुलझा लिया गया है. एक व्यक्ति एक महिला को वॉशरूम इस्तेमाल करते हुए छुपकर देख रहा था. उसे अब गिरफ्तार किया गया है.
पब्लिक टॉयलेट में ताकझांक करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Delhi Crime News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन साल पहले हुई एक शर्मनाक घटना का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया है. एक महिला सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करने पहुंची थी लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि वहां कोई उसकी निजता में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है. आरोप है कि एक युवक शौचालय के केबिन के ऊपर चढ़कर महिला को चोरी-छिपे देखने लगा. महिला की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उसने शोर मचा दिया. इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन उस वक्त पकड़ा गया. हालांकि कानूनी कार्रवाई के दौरान अदालत में पेश न होने के कारण वह बाद में फरार हो गया.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 16 सितंबर 2023 की है. कनॉट प्लेस के इनर सर्कल स्थित ए-ब्लॉक में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पीछे बने सार्वजनिक शौचालय में एक महिला गई थी. वह केबिन के अंदर थी, तभी कथित तौर पर राजू दास नाम का युवक दरवाजे के ऊपर चढ़कर उसे देखने लगा. महिला को जैसे ही इस हरकत का पता चला, उसने जोर-जोर से आवाज लगाई. शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आरोपी वहां से भागकर पुरुषों के शौचालय में छिप गया. बाद में महिला के पति और पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया.
इस मामले में कनॉट प्लेस थाने में संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई थी लेकिन सुनवाई के दौरान वह अदालत में पेश नहीं हुआ. इसके बाद 8 जुलाई 2026 को पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी करार दे दिया. आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी रही. दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में कई बार दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था. आखिरकार कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने 17 नवंबर 2026 को 25 वर्षीय राजू दास को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई को हेड कांस्टेबल रामपाल समोटा और हरि सिंह की टीम ने अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें: शादी के 5 महीने बाद खूनी खेल! पत्नी से विवाद के बीच युवक के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला, मौत
Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…
Watch Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने…
Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…
Gujarat ASI Murder Case: गुजरात के साबरकांठा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…