Live
Search
Home > क्रिकेट > Report: गौतम गंभीर छोड़ेंगे भारतीय टीम का साथ? IPL में करेंगे ‘कमबैक’, राजस्थान रॉयल्स से मिला ऑफर

Report: गौतम गंभीर छोड़ेंगे भारतीय टीम का साथ? IPL में करेंगे ‘कमबैक’, राजस्थान रॉयल्स से मिला ऑफर

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर एक बार फिर IPL में वापसी कर सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों ने गंभीर को पार्टनर, मेंटर और सीईओ की भूमिका के लिए प्रस्ताव भेजा है. जानें पूरा मामला...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 17, 2026 12:10:30 IST

Mobile Ads 1x1

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने साल 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर थे. उस साल KKR की टीम IPL चैंपियन बनी थी. इसके बाद जुलाई 2024 में गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बनाए गए. वहीं, अब रिपोर्ट आ रही है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा देने वाले हैं. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर को IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से बड़ा ऑफर मिलने वाला है. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप में बदलाव होने वाला है. RR की नई मैनेजमेंट गौतम गंभीर को पार्टनर, मेंटर और सीईओ बनाना चाहती है. साथ ही गौतम गंभीर को फ्रेंचाइजी में माइनॉरिटी इक्विटी स्टेक (2-3 फीसदी) भी देने का ऑफर दिया गया है. RR के नए तीन मालिकों में से एक ने गौतम गंभीर को इसका प्रस्ताव भेजा है. हालांकि जब तक गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं, तब तक इस डील को स्वीकार नहीं कर सकते हैं.

क्या गंभीर देंगे इस्तीफा?

फिलहाल गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. इस पद पर रहते हुए गौतम गंभीर RR (राजस्थान रॉयल्स) के बड़े ऑफर को स्वीकार नहीं कर सकते हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, एक व्यक्ति IPL फ्रेंचाइजी और भारतीय टीम में कोई पद नहीं संभाल सकता है. ऐसे में अगर गौतम गंभीर इस ऑफर को लेना चाहते हैं, तो उन्हें भारतीय टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा देना होगा. दैनिक जागरण के सूत्रों के अनुसार, गौतम गंभीर ने इस मामले पर बोलने से इन्कार कर दिया है.  गंभीर का कहना है कि वह भारतीय हेड कोच पद के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनका मकसद है कि वह भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और वनडे विश्व कप 2027 में चैंपियन बनाएं.

BCCI के साथ गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट

गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. उनका कार्यकाल वनडे विश्व कप 2027 तक है. साथ ही अगर 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक के तक के लिए भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी मिलती है, तो उस पर विचार करेंगे. बता दें कि साल 2028 में पहली बार टी20 फॉर्मेट के रूप में क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया गया है.

गंभीर ने IPL में किन टीमों के साथ किया काम?

गौतम गंभीर ने 2 IPL फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है. साल 2022 से 2023 तक गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर के रूप में काम किया. इस दौरान LSG की टीम लगातार 2 बार प्लेऑफ में पहुंची. फिर साल 2024 में गंभीर मेंटर के तौर पर KKR के साथ जुड़े. उस साल KKR ने IPL की ट्रॉफी उठाई. इससे पहले कप्तान के तौर पर भी गौतम गंभीर ने KKR को बार IPL चैंपियन बनाया था.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Report: गौतम गंभीर छोड़ेंगे भारतीय टीम का साथ? IPL में करेंगे ‘कमबैक’, राजस्थान रॉयल्स से मिला ऑफर

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 17, 2026 12:10:30 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS