Gautam Gambhir: गौतम गंभीर एक बार फिर IPL में वापसी कर सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों ने गंभीर को पार्टनर, मेंटर और सीईओ की भूमिका के लिए प्रस्ताव भेजा है. जानें पूरा मामला...
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर.
Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने साल 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर थे. उस साल KKR की टीम IPL चैंपियन बनी थी. इसके बाद जुलाई 2024 में गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बनाए गए. वहीं, अब रिपोर्ट आ रही है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा देने वाले हैं. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर को IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से बड़ा ऑफर मिलने वाला है. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप में बदलाव होने वाला है. RR की नई मैनेजमेंट गौतम गंभीर को पार्टनर, मेंटर और सीईओ बनाना चाहती है. साथ ही गौतम गंभीर को फ्रेंचाइजी में माइनॉरिटी इक्विटी स्टेक (2-3 फीसदी) भी देने का ऑफर दिया गया है. RR के नए तीन मालिकों में से एक ने गौतम गंभीर को इसका प्रस्ताव भेजा है. हालांकि जब तक गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं, तब तक इस डील को स्वीकार नहीं कर सकते हैं.
फिलहाल गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. इस पद पर रहते हुए गौतम गंभीर RR (राजस्थान रॉयल्स) के बड़े ऑफर को स्वीकार नहीं कर सकते हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, एक व्यक्ति IPL फ्रेंचाइजी और भारतीय टीम में कोई पद नहीं संभाल सकता है. ऐसे में अगर गौतम गंभीर इस ऑफर को लेना चाहते हैं, तो उन्हें भारतीय टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा देना होगा. दैनिक जागरण के सूत्रों के अनुसार, गौतम गंभीर ने इस मामले पर बोलने से इन्कार कर दिया है. गंभीर का कहना है कि वह भारतीय हेड कोच पद के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनका मकसद है कि वह भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और वनडे विश्व कप 2027 में चैंपियन बनाएं.
गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. उनका कार्यकाल वनडे विश्व कप 2027 तक है. साथ ही अगर 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक के तक के लिए भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी मिलती है, तो उस पर विचार करेंगे. बता दें कि साल 2028 में पहली बार टी20 फॉर्मेट के रूप में क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया गया है.
गौतम गंभीर ने 2 IPL फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है. साल 2022 से 2023 तक गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर के रूप में काम किया. इस दौरान LSG की टीम लगातार 2 बार प्लेऑफ में पहुंची. फिर साल 2024 में गंभीर मेंटर के तौर पर KKR के साथ जुड़े. उस साल KKR ने IPL की ट्रॉफी उठाई. इससे पहले कप्तान के तौर पर भी गौतम गंभीर ने KKR को बार IPL चैंपियन बनाया था.
Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…
Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…
Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…
Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…
Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…
Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के…