<

इंदौर हत्याकांड: प्यार से पागलपन तक! पहले गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, बनाए संबंध; फिर तंत्र-मंत्र करके बुलाने लगा आत्मा

Indore News: इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां एक एमबीए छात्रा की हत्या कर दी गई. इस मामले में आरोपी पीयूष धमनोतिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर आरोप है कि उसने पहले कथित गर्लफ्रेंड की हत्या की. फिर उसकी आत्मा को तंत्र-मंत्र के जरिए वापस बुलाने की कोशिश करने लगा.

Indore Murder News: मध्य प्रदेश के इंदौर की MBA छात्रा मर्डर केस में  हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी पीयूष धमनोतिया ने छात्रा की हत्या करने के बाद वह एक सुनसान जगह पर अगरबत्तियां जलाकर अपनी कथित गर्लफ्रेंड की आत्मा को बुलाने की तांत्रिक प्रक्रिया कर रहा था. जानकारी के अनुसार वह यह सब इसलिए कर रहा था, जैसे उस छात्रा से माफी मांग सके.

हत्या के बाद आत्मा को बुलाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार आरोपी पीयूष धमनोतिया ने स्वीकार किया कि वह छात्रा की हत्या करने के बाद मुंबई के पास पनवेल के एक सुनसान जंगल के कोने में गया. जहां उसने यूट्यूब पर आत्माओं को बुलाने के तरीकों वाले वीडियो देखे. फिर उसने अगरबत्तियां जलाकर अंधेरे में माफी मांगते हुए फुसफुसाया और दावा किया कि वह उस छात्रा की आत्मा से बात करना चाहता है, जिसकी उसने कुछ घंटे पहले हत्या की थी. आरोपी ने बताया कि यह सब उसने इसलिए किया कि वह छात्रा से माफी मांगना चाहता था. 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपी और छात्रा के बीच प्रेम संबंध था. एक बयान में उसने दावा किया कि वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह उससे दूरी बना रही थी और लगभग 15 दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी. आरपी ने कहा कि उसने छात्रा के फोन पर एक डेटिंग ऐप देखा और उसे लगा कि वह किसी दूसरे आदमी से बात कर रही थी. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ. फिर एक दिन एमबीए की छात्रा अपने घर से आधार कार्ड सुधरवाने के बहाने से निकली. फिर वह अपने कथित प्रेमी पीयूष धमनोतिया के फ्लैट पर गई. जहां आरोपी ने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, मना करने पर उसने जबरदस्ती की. इसके बाद उसने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी. विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद भी वह कमरे में रुका रहा. बाहर से बीयर लाकर वह शव के पास बैठकर पीता रहा. पूछताछ में उसने शव के साथ गलत हरकत करने की बात भी स्वीकार की और फिर कपड़े बदलकर वहां से फरार हो गया.

केस को लेकर क्या है अपडेट?

इंदौर के डीसीपी कृष्णलाल चांदनी ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी छात्री की हत्या करने के बाद उसी रात वह मुंबई के पनवेल लौट आया. एक होटल में रुका और अगले दिन उसने युवती का मोबाइल फोन तोड़ दिया. अब इंदौर पुलिस ने मुंबई पुलिस की मदद से उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, अभी मामले की जांच जारी है. 

DISCLAIMER: इंडिया न्यूज किसी भी प्रकार के तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST