<

GG vs DC: रोमांचक मैच में जीती गुजरात जायंट्स, दिल्ली की लगातार दूसरी हार, सोफी डिवाइन ने ठोके 95 रन

Delhi capitals vs Gujarat giants: दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. लाउरा वोलफार्ट ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन ये मैच नहीं जिता सकी.

नई दिल्ली. गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (Gujarat Giants vs Delhi Capitals) के बीच खेले गए WPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए और दिल्ली के लिए 210 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेज करते हुए सिर्फ 205 रन ही बना पाई और WPL 2026 में अपना दूसरा मैच हार गई.

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात की टीम की पारी की सबसे बड़ी खासियत रही सोफी डिवाइन की तूफानी पारी, जिन्होंने 42 गेंदों में 95 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया. कप्तान एशले गार्डनर ने भी 49 रन जोड़े और टीम को शुरुआती झटकों के बावजूद संभालकर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की. इन दोनों के अलावा अन्य सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहीं. इस तरह गुजरात ने 20 ओवर में कुल 209 रन बनाकर दिल्ली को 210 का लक्ष्य दिया.

नंदिनी शर्मा ने लिए 5 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा ने 5 विकेट झटके, जबकि श्री चरणी ने 2 विकेट लिए. अब चेज करने की बारी दिल्ली कैपिटल्स की आई. दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेज करते हुए सिर्फ 205 रन ही बना सकी. ओपनिंग करने उतरी लिजेल ली ने 86 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 86 रन बनाए. लेकिन शेफाली वर्मा सस्ते में आउट हो गई. वह 12 गेंदों में 14 रन ही बना सकी. तीसरे नंबर पर आई लाउरा वोलाफार्ट ने 20वें ओवर तक बैटिंग की लेकिन मैच नहीं जिता सकी.

3 ओवर में चाहिए थे 48 रन

चौथे और पांचवें नंबर पर आई बैटर चिनेले हेनरी और कप्तान जेमिमाह रोड्रिग्स फ्लॉप रही. पूरी जिम्मेदारी लाउरा पर थी. अंत के 3 ओवर में टीम को 48 रन की जरूरत थी लाउरा ने शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए पहले 2 ओवर में 41 रन लूटे. अब 20वें ओवर में टीम को 7 रन की जरूरत थी. लेकिन पांचवें गेंद पर लाउरा आउट हो गई. स्नेह राणा जब बैटिंग करने आई तो 1 गेंद में 5 रन चाहिए थे लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सकी और दिल्ली ये मैच हार गई.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST